एसटीएफ टीम ने पकड़े गए सॉल्वर के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत अन्य उपकरण बरामद किया है। इन आरोपियों में से विजय कुमार प्रयागराज में बहरिया के अतनपुर गांव का रहने वाला है जबकि दिनेश कुमार राजेपुर गांव और सोनू कुमार सराय अजीज गांव निवासी हैं। इसके साथ ही करेली में हुए हंगामा को लेकर एसटीएफ ने पेपर लीक होने की अफवाह को भी खारिज किया है। बताया जा रहा है कि यह सब्जी नकल माफिया केएल पटेल के साथ करते थे।
प्रयागराज: यूपी एसटीएफ को लेखपाल परीक्षा के दौरान बड़ी सफलता मिली है। परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के प्रमुख आरोपी समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी की है। सोरांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैस गोदाम के पास नकल गिरोह के सरगना विजयकांत पटेल और उसके सहयोगियों दिनेश कुमार यादव और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया। ये सभी लेखपाल परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से पेपर सॉल्व कराने का काम करते थे। ये सभी आरोपी ब्रेजा कार से जा रहे थे कि ताक में बैठी एसटीएफ ने चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार किया है।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज समेत कई उपकरण किया बरामद
एसटीएफ टीम ने पकड़े गए सॉल्वर के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत अन्य उपकरण बरामद किया है। इन आरोपियों में से विजय कुमार प्रयागराज में बहरिया के अतनपुर गांव का रहने वाला है जबकि दिनेश कुमार राजेपुर गांव और सोनू कुमार सराय अजीज गांव निवासी हैं। इसके साथ ही करेली में हुए हंगामा को लेकर एसटीएफ ने पेपर लीक होने की अफवाह को भी खारिज किया है। बताया जा रहा है कि यह सब्जी नकल माफिया केएल पटेल के साथ करते थे।
नौकरी छोड़कर करने लगा था पेपर सॉल्व कराने का काम
सरगना के मुख्य आरोपी विजयकांत ने एसटीएफ को बताया कि कासगंज जनपद से पालीटेक्निक करने के बाद नकल माफिया डा. केएल पटेल के मुबारकपुर स्थित आइटीआइ कालेज में बतौर अध्यापक तीन साल तक काम करता रहा। इसके बाद केएल पटेल के साथ मिलकर कई अन्य भर्तियों में नकल कराने का काम करने लगा था। बताया कि 2019 में नौकरी वह पूरी तरह से नौकरी दिलाने और परीक्षा पास कराने के अपराध में जुट गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से डीएम और एसएसपी ने भी पूछताछ जारी है।
अभियुक्तों से यह उपकरण हुए बरामद
लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए सॉल्वर के पास से 15 ब्लूटूथ ईयर बड, छह सिमकार्ड, छह ईयर बड सेल, नौ ब्लूटूथ डिवाइस कार्ड, 10 मोबाइल, एक पैनकार्ड, एक डीएल, एक ब्रेजा कार और कुछ नगद रुपए बरामद किए गए। सभी आरोपियों से पूछताछ करने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।