प्रयागराज

Atiq murder: कोर्ट में सरेंडर कर सकती है शाइस्ता, आत्मसमर्पण के लिए बनाई गई वकीलों की नई टीम

Atiq murder: STF की टीम और पुलिस ने बीते गुरुवार को चकिया से प्रयागराज और कौशांबी समेत प्रतापगढ़ में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद भी पुलिस के हाथ कोई जानकारी नहीं लगी।

less than 1 minute read
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन

माफिया अतीक अहमद की फरार पत्नी साइस्ता परवीन अगले कुछ दिनों में सरेंडर कर सकती है। इसके लिए उसने वकीलों की नई टीम बनाई हैं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी STF जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी STF शाइस्ता का पता नहीं लगा पाई है।

वकीलों की नई टीम तैयार
जानकारी के मुताबिक, शाइस्ता को अदालत में सरेंडर कराने के लिए वकीलों की नई टीम तैयार की गई है। वहीं,जिला कचहरी में शाइस्ता के लिए पुलिस फोर्स पहले से ही मुस्तैद है। बता दें कि प्रयागराज और कौशांबी में अतीक के काफी रिश्तेदार रहते है। इसी के चलते पुलिस को ऐसे लग रहा है कि अतीक की हत्या के बाद से शाइस्ता यही कहीं किसी करीबी रिश्तेदार के जहां छिपी हुई है। इसी वजह से पुलिस इन इलाकों के गांव में लगातार घर-घर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

शाइस्ता और जैनब के लिए सर्च ऑपरेशन जारी
बता दें कि शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रही है और उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। अतीक और अशरफ हत्याकांड के बाद से यूपी पुलिस शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी हुई है। शाइस्ता को पकड़ने के लिए पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही है। इसी के चलते पुलिस चकिया में शाइस्ता के मायके में छापेमारी की। जिसके बाद उसके मायके वाले अपना घर छोड़कर भाग गए है और उनका घर खुला पड़ा हुआ है।

Published on:
21 Apr 2023 04:01 pm
Also Read
View All