प्रयागराज

UP Assembly Election 2022: राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच क्यों छिड़ा है ‘सोशल मीडिया युद्ध’, दोनों एक दूसरे को लेकर कह दी बड़ी बात, जाने वजह

अखिलेश यादव और राजा भैया के बीच 'सोशल मीडिया युद्ध' शुरू है। एक ने उनके गढ़ में दहाड़ा तो दूसरे ने सोशल मीडिया से ललकार दिया। इसके बीच राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग सोशल मीडिया पर शुरू है। बयानों की तीर अब इस हद तक चलने की दूसरे ने 10 मार्च के बाद मिलने को कह दिया है। आइए जानते हैं कैसे शुरू हो गई राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच जंग...
3 min read
• •
Updated: 1 Mar 2022, 10:17 PM IST
UP Assembly Election 2022: राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच क्यों छिड़ा है 'सोशल मीडिया युद्ध', दोनों एक दूसरे को लेकर कह दी बड़ी बात, जाने वजह
UP Assembly Election 2022: राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच क्यों छिड़ा है 'सोशल मीडिया युद्ध', दोनों एक दूसरे को लेकर कह दी बड़ी बात, जाने वजह

प्रयागराज: यूपी विधानसभा के पांचवें चरण का मतदान समाप्त हो गया है। 25 फरवरी को कुंडा में प्रचार करने पहुंचे अखिलेश यादव ने राजा भैया पर जमकर बरसे थे। उसके बाद दूसरे दिन राजा भैया ने अखिलेश यादव को ललकारा था। इसके बाद अखिलेश यादव और राजा भैया पर बयानों का जंग छिड़ गया और अब यह जंग सोशल मिडिया युद्ध के रूप में तब्दील हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजा भैया पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया और ट्वीट के जरिये अखिलेश यादव ने कुंडा विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, कुछ ही घंटों में अखिलेश ने अपने ही ट्वीट को डिलीट कर दिया था. अब राजा भैया ने उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री पर पलटवार किया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री से प्रदेश में कोई नहीं है।

कुंडा के बाहुबली राजा भैया और अखिलेश के बीच छिड़ी जंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में गर्मजोशी तेज है। हर कोई अपने अंदाज में एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।वहीं कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के बीच सियासत की लड़ाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौका पाते ही एक दूसरे निशाना साध रहे हैं। चुनावी बयानबाजी के बाद अब शोसल मीडिया पर दो दिग्गज नेताओ में कुंडा सीट को लेकर युद्ध छिड़ गया है। राजा भैया ने ट्वीट कर अखिलेश यादव द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को फेक बताया है। इसके साथ झूठा भी कह दिया है।

सोशल मीडिया पर राजा ने कुछ इस तरह कही बातें

कुंडा के बाहुबली रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हमसे इतनी नफरत करना अच्छी बात नहीं है। दरअसल, अखिलेश यादव ने राजा भैया पर ट्वीट से एक वीडियो पोस्ट कर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था। ट्वीट के जरिये अखिलेश यादव ने कुंडा विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद कुछ ही घंटों में अखिलेश ने अपने ही ट्वीट को डिलीट कर दिया था। वहीं, स्क्रीनशॉट लगाकर राजा भैया ने अपने टि्वटर अकाउंट से अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला था। जब दोनों के बीच सोशल मीडिया वॉर शुरू ही हुआ कि उनकी यह युद्ध का वॉर अब वायरल होने लगा है।

हर दिन हो रहे हैं एक दूसरे पर पलट वॉर

राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच जंग जारी है। 28 फरवरी को प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के ख‍िलाफ समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट राकेश पासी ने मुकदमा दर्ज कराया था। कुंडा थाने में दर्ज एफआईआर में सपा एजेंट ने राजा भैया के खिलाफ तहरीर में यह बताया है कि उन्होंने जातिसूचक गाली, जान से मारने की धमकी दिया था। इसी मामले में राजा भैया समेत तीन पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके साथ 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है। इसके अलावा कुंडा के समाजवादी प्रत्याशी गुलशन यादव ने भी चुनाव आयोग से राजा भैया के खिलाफ फर्जी वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर