प्रयागराज

अखिलेश यादव को रोकने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी, कहा अमित शाह को प्रयागराज में घुसने नहीं देंगे

घायल धर्मेन्द्र यादव ने डीएम व एसएसपी को हटाने की मांग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हंगामा जारी
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2019, 4:58 PM IST
Amit shah and SP MP Dharmendra Yadav
Amit shah and SP MP Dharmendra Yadav

प्रयागराज. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए हंगाामे के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी तूफान आ गया है। लखनऊ में अखिलेश यादव को रोकने बाद विश्वविद्यालय पहुंचे सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने धरना देना शुरू कर दिया था इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे एक आईपीएस का सिर फूट गया। पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। हंगामे में सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव भी चोटिल हो गये हैं इसके बाद सपा कार्यकर्ता भड़क गये और ऐलान किया कि अब 12 फरवरी को प्रयागराज में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को घुसने नहीं देंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हंगामे के कारण कुंभ की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गयी है।
यह भी पढ़े:-हजारो की भीड़ नहीं संभालने पर अखिलेश ने जिस अधिकारी को हटाया था, अब करोड़ों लोगों का मेला कराके खुद को किया साबित

यूपी की सियासत में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की घटना ने नयी सियासत को जन्म दिया है। अभी तक कहा जा रहा था कि मायावती व अखिलेश यादव के गठबंधन के असर कार्याकर्ताओंं पर नहीं होगा। पर ऐसा नहीं है। जिस तरह से प्रदेश भर में सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने मिल कर आंदोलन शुरू किया है उससे सपा व बसपा गठबंधन मजबूत होगा। सपा व बसपा आंदोलन का सबसे अधिक असर कुंभ पर पड़ सकता है जहां पर देश से प्रतिदिन लाखों लोग संगम में स्नान करने आ रहे हैं। १२ फरवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी प्रयागराज होना है। सपा कार्याकर्ताओं के ऐलान से बीजेपी की परेशानी बढऩी तय है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से अखिलेश यादव को प्रयागराज आने से रोका गया है और धर्मेन्द्र यादव चोटिल हुए हैं उसी तरह हम लोग अमित शाह को प्रयागराज नहीं आने देंगे।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेलेंगे कुंभ में बड़ा दांव, इतने घंटे में राम मंदिर से लेकर लोकसभा चुनाव के साधेंगे समीकरण

धर्मेन्द्र यादव ने की डीएम व एसएसपी को हटाने की मांग
सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव अभी बालसन चौराहे पर धरना दे रहे हैं उनकी मांग है कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार डीएम व एसएसपी को नहीं हटाया जाता है तब तक हम लोगों को आंदोलन जारी रहेगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हंगामे के लिए सपा ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है जबकि पुलिस ने आईपीएस के घायल होने के बाद ही लाठीचार्ज किया है। कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस बूथ में आग लगाने का भी प्रयास किया था। कुल मिला कर प्रयागराज में तनाव की स्थिति बनी हुई है और कुंभ सहित अनेक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।
यह भी पढ़े:-कभी ऋचा सिंह के विरोध के बाद पीछे हटे थे योगी, अब अखिलेश यादव को नहीं मिली अनुमति

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल