प्रयागराज

माघ मेला में श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज की रिंग रेल बचाएगी समय और पैसा, इन चार रास्तों पर एक जनवरी से मिलेगी बड़ी सुविधा

प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा का खास खयाल रखा जाएगा। यहां आवागमन के लिए चार रूटों पर चलेगी रिंग रेल चलेंगी। जिसमें संगम स्नान के बाद उसी ट्रेन से श्रद्धालु घर लौट सकेंगे।
2 min read
Feature image

Railway News: संगम नगरी में लगने जा रहे माघ मेले के मद्देनजर रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा दी है। 1 जनवरी 2026 से प्रयागराज के तीन प्रमुख स्टेशन जैसे झूंसी, प्रयाग और प्रयागराज जंक्शन से चार अलग-अलग रूटों पर रिंग रेल का संचालन शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेनें एक निर्धारित चक्र को पूरा कर वापस अपने शुरुआती स्टेशन पर लौटेंगी। इससे करीब 500 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले श्रद्धालु एक ही दिन में संगम स्नान कर सुरक्षित वापस घर लौट सकेंगे।

इन रूटों पर होगा संचालन

पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) ने दो रिंग रेल एक जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक संचालित करेगा। झूंसी से रिंग रेल वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी तक संचालित होगी। सुबह 9:00 बजे झूंसी से गाड़ी संख्या 05101 की रवानगी होगी रात 9:39 बजे भटनी पहुंच जाएगी। वहां से रात 10:00 बजे चलकर सुबह 4:15 बजे झूंसी पहुंच जाएगी।

इसी तरह 05102 झूंसी-बनारस-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-छपरा-बलिया-गाजीपुरसिटी-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल झूंसी से दिन में 2:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9.00 बजे वापस झूंसी आ जाएगी। 01808 प्रयागराज से ग्वालियर (वाया बांदा) हर शुक्रवार को सुबह 6:45 बजे चलकर शाम 5.10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

प्रयागराज जंक्शन से झांसी और ग्वालियर रूट

01805 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज के लिए (वाया बांदा) हर बुधवार को सुबह नौ बजे चलेगी और शाम 4:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

01807 प्रयागराज से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (वाया गोविंदपुरी) हर बुधवार को शाम 5:05 बजे चलकर रात में दो बजे झांसी पहुंचेगी। 01806 ग्वालियर से प्रयागराज (वाया गोविंदपुरी) - हर गुरुवार रात 8:10 बजे चलकर अगली सुबह 6:40 बजे जंक्शन पहंचेगी।

प्रयाग स्टेशन से अयोध्या-वाराणसी रूट

प्रयाग से प्रतापगढ़-अयोध्या-वाराणसी-प्रयाग के लिए दूसरी रिंग रेल चलेगी। प्रयागराज जंक्शन से तीसरी रिंग रेल प्रयागराज-बांदा-झांसी व प्रयागराज गोविंदपुरी-ग्वालियर के लिए चलेगी।

क्यों खास है यह रिंग रेल?

माघ मेले के दौरान दूर-दराज से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। रिंग रेल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यात्री जिस ट्रेन से आएंगे, स्नान के बाद उसी रूट की वापसी ट्रेन से घर लौट सकेंगे। इससे स्टेशन पर भीड़ का दबाव भी कम होगा।

Updated on:
24 Dec 2025 12:32 pm
Published on:
22 Dec 2025 09:37 pm
Also Read
View All
उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड