प्रयागराज

यूपी में आग उगल रहा सूरज: बांदा 47.4 डिग्री के साथ बना हॉटस्पॉट, 28, 29, 30 अप्रैल को बारिश का अलर्ट

Western disturbance active: श्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार 28, 29, 30 अप्रैल को मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा, आंधी चलने के साथ बारिश भी होगी। बांदा और प्रयागराज सबसे गर्म जिले घोषित किए गए।

2 min read
फोटो सोर्स- ChatGPT
फोटो सोर्स- ChatGPT

IMD alert regarding western disturbance: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बांदा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रयागराज और बनारस का तापमान भी 45 डिग्री या इससे ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 28, 29, और 30 अप्रैल को आंधी-पानी के साथ और बादल गरजने, बारिश की भी संभावना है। इस दौरान तापमान में कमी आएगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में उतार-चढ़ाव आएगा। किसानों को सलाह दी गई है कि वह अपनी फसलों को सुरक्षित कर लें।

बांदा सबसे गर्म जिला घोषित

मौसम विभाग ने प्रदेश में 47.4 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म जिला घोषित किया गया है. प्रयागराज का 45.5 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि बनारस का 45 डिग्री, हमीरपुर का 44.2 डिग्री, सुल्तानपुर का 44.2 डिग्री, आगरा का 44.5 डिग्री और एयरफोर्स स्टेशन कानपुर का 44.02 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार गंगा के मैदानी भागों में थार मरुस्थल से गर्म हवाओं के आने का क्रम बना हुआ है। दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ने लगा है.

मौसम में आएगा परिवर्तन

मौसम विभाग के अनुसार मध्य उत्तर भारत के आसमान में 28, 29, और 30 अप्रैल को बादल आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। धूप में नमी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे के अनुसार तापमान में 1 डिग्री या 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

साइक्लोनिक सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय

इसके साथ ही एक साइक्लोनिक सिस्टम और पहाड़ी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है। इसके बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ जाएगी, बारिश होने की संभावना है। महीने के अंतिम दिनों में तेज हवाएं और आंधी आने की भी संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन अगले 24-48 घंटे तक भीषण गर्मी पड़ेगी।

इन जिलों में बारिश की संभावना

भारत मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रयागराज, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, बनारस आदि जिलों में बारिश होने की संभावना है। यह स्थिति 28, 29 और 30 अप्रैल को बनी रहेगी। 28 को गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश शुरू होने की संभावना है। 29 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तेज हवाएं चलने की जानकारी मिल रही है। 30 अप्रैल को बादल गरजने के साथ बारिश की भी संभावना है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Published on:
26 Apr 2026 08:16 am
Also Read
View All