जिलाधिकारी ने माघ मेला 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बंध में की बैठक की। मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका रखे विशेष ध्यान दिया जाए। माघ मेले में यातायात, पार्किंग, साइनेज सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दूरूस्त रखने का निर्देंश दिए। जिलाधिकारी श्संजय कुमार खत्री व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में माघ मेला-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के संदर्भ में बैठक की गई।
प्रयागराज: माघ मेले की तैयारी आखिरी चरण में है। संतों का आगमन शुरू हो गया है और तंम्बू लगने शुरू हो गए हैं। 14 जनवरी से मेला का शुभारंभ हो जाएगा। इसी क्रम प्रयागराज जिलाधिकारी ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पार्किंग, साइनेज, बैरिकेटिंग, टिकट काउण्टर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एसपी टैªफिक को दो दिनों के अंदर यातायात की प्लानिंग करने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं कैसे बचाया जाए इसके लिए टीम तैयार कर दी है।
स्टेशन और बस स्टेशन में नियमित हो छिड़काव
जिलाधिकारी ने रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक कर माघ मेला के दृष्टिगत की जाने वाली तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जितने भी स्टेशन है, वहां निरंतर एनाउंसमेंट एयर स्टेशनों के आस-पास साइनेज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए । इसी क्रम में रोडवेज के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि बस स्टेशनों पर कोविड-19 का पालन करते हुए सैनेटाइजेशन और श्रद्धालुओं के पास मास्क अवश्य हो और आदि का ध्यान दिये जाने का निर्देश दिया है।
पार्किंग व्यवस्था हो अच्छी
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य पर्व स्नानों पर पार्किंग की व्यवस्था क्या होगी। अपर जिलाधिकारी नगर एवं एसपी यातायात भ्रमणकर देख ले और जो भी कमिया है, उसे दुरूस्त करा लें। उन्होंने वाणिज्यकर विभाग को निर्देशित किया कि दुकानों पर रेट लिस्ट लग जाये और स्टाॅक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि है कि पार्किंग स्थलों में लाइट व जिन मार्गों से श्रद्धालु आते है, उस रूट का निरीक्षण कर ले। कहीं पर तार जर्जर या पोल आदि की व्यवस्था दुरूस्त रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नाविकों के साथ रेट लिस्ट तैयार कर ली जाये।