प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र की एडीए कॉलोनी में हड़कंप मच गया। जब मोहल्ले वालों ने संदिग्ध गतिविधियों पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके से दो युवक और दो युवतियों को पकड़ा। मकान अशोक नामक युवक के किराए पर था।
प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र की एडीए कॉलोनी में स्थित एक गेस्ट हाउस के पास के मकान से देह व्यापार का खुलासा हुआ है। देर रात मोहल्ले के लोगों ने संदिग्ध गतिविधियां देख हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने मौके से दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में ले लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भवन में कई महीनों से अजीबोगरीब गतिविधियां चल रही थीं। जिसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी थी। शनिवार रात करीब 10 बजे दो युवक घर से बाहर निकले। शोर मचाने लगे। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि अंदर देह व्यापार हो रहा है। यह सुनते ही लोग बड़ी संख्या में जुट गए। विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया गया कि मकान किसी अधिकारी का है। जिसे अशोक कुमार नामक युवक ने किराए पर ले रखा था। पुलिस जांच में सामने आया कि वही इस रैकेट को संचालित करता था। पकड़ी गई महिलाओं ने भी कबूल किया कि वे अशोक के बुलावे पर यहां आई थीं। इनमें से एक महिला बेगूसराय (बिहार) और दूसरी कोलकाता की निवासी है। जो शनिवार को ही यहां पहुंची थी। फिलहाल नैनी पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।