प्रयागराज

Assembly Elections Result 2022 LIVE: प्रयागराज के रुझानों में ये दिग्गज नेता चल रहे हैं आगे, सपा-भाजपा में भारी टक्कर

UP Elections 20: प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा में भारी टक्कर रुझानों में जारी है। वहीं प्रतापगढ़ के 7 विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा पर टक्कर है। वहीं कौशाम्बी के सीटों में भी रुझानों में सपा और भाजपा में सिर्फ लड़ाई है। अभी मतगणना जारी है। आइए जानते हैं कौन से दिग्गज नेता किस सीट पर आगे चल रहे हैं। प्रयागराज शहर दक्षिणी सीट भाजपा मंत्री नंद गोपाल नन्दी आगे चल रहे हैं। वहीं शहर पश्चिमी सीट से भाजपा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और समाजवादी प्रत्याशी ऋचा सिंह के बीच भारी टक्कर चल रहा है।

2 min read
Assembly Elections Result 2022 LIVE: प्रयागराज के रुझानों में ये दिग्गज नेता चल रहे हैं आगे, सपा-भाजपा में भारी टक्कर

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा में भारी टक्कर रुझानों में जारी है। वहीं प्रतापगढ़ के 7 विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा पर टक्कर है। वहीं कौशाम्बी के सीटों में भी रुझानों में सपा और भाजपा में सिर्फ लड़ाई है। अभी मतगणना जारी है। आइए जानते हैं कौन से दिग्गज नेता किस सीट पर आगे चल रहे हैं। प्रयागराज शहर दक्षिणी सीट भाजपा मंत्री नंद गोपाल नन्दी आगे चल रहे हैं। वहीं शहर पश्चिमी सीट से भाजपा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और समाजवादी प्रत्याशी ऋचा सिंह के बीच भारी टक्कर चल रहा है।

प्रयागराज में सपा आगे

प्रयागराज के 12 सीटों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं तो वहीं भाजपा के दोनों मंत्री आगे चल रहे हैं। फूलपुर से सपा आगे, सोरांव से सपा आगे, हंडिया से हाकिम लाल बिंद आगे, प्रतापुर से सपा आगे और फाफामऊ सीट पट सपा आगे है। प्रयागराज के शहर दक्षिणी सीट से लगभग 5000 वोटों से सपा प्रत्याशी राइस चंद्र शुक्ला से आगे चल रहे हैं वहीं दूसरे चरण में भाजपा मंत्री शहर पश्चिमी सीट समाजवादी प्रत्याशी ऋचा सिंह 1100 मतों से पीछे हो गए हैं।

डिप्टी सीएम चल रहे हैं पीछे

कौशाम्बी सिराथू विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 470मतों से पीछेचल रहे हैं। वहीं समाजवादी गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल से टक्कर मिल रहा है। लेकिन केशव प्रसाद मौर्या और पल्लवी पटेल में टक्कर उतार और चढ़ाव को लेकर जारी है। वहीं चायल सीट से समाजवादी प्रत्याशी पूजा पाल आगे चल रहीं है। तो वहीं मंझनपुर से सीट समाजवादी पार्टी प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज आगे चल रहे हैं।

प्रतापगढ़ में राजा भैया चल रहे हैं आगे

प्रतापगढ़ के सीट सीटों में भाजपा और समाजवादी पार्टी में भारी टक्कर जारी है। लेकिन प्रतापगढ़ के सबसे हॉट सीट कुंडा में सपा और जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी में भारी टक्कर जारी है। रुझानों में कुंडा सीट से राजा भैया आगे चल रहे हैं। वहीं समाजवादी प्रत्याशी गुलशन यादव पीछे चल रहे हैं। इसके साथ ही रामपुर खास सीट से आराधना मिश्रा आगे चल रहीं हैं। तो वहीं बाबागंज सीट पर सपा और भाजपा प्रत्याशी में टक्कर जारी है। रुझानों में दिग्गजों की लड़ाई जारी है। अभी स्पष्ट रूप से जीत-हार का फैसला होने में समय है।

Published on:
10 Mar 2022 11:19 am
Also Read
View All