प्रयागराज

ये बाहुबली फिल्म का नहीं संगम नगरी का सीन है… नवजात को बचाने के लिए माता-पिता ने लगा दी जान की बाजी; VIDEO

प्रयागराज में गंगा यमुना के रौद्र रूप के कारण शहर में बाढ़ के हालात हैं। लोग अपना घर छोड़कर बेघर हो रहे हैं। बाढ़ में एक बच्चे को बचाने के लिए परिवार उसे अपने हाथों पर उठाकर लेकर जा रहा है। देखें VIDEO
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2025, 7:47 PM IST
Feature image
प्रयागराज में बाढ़ से नवजात को बचाकर ले जाते परिवार के लोग, PC- एक्स।

यह दृश्य जो आप देख रहे हैं वह बाहुबली फिल्म का नहीं है और न ही राजमाता शिवगामी देवी अमरेंद्र बाहुबली को अपने हाथों में उठाए हुए हैं। यह सीन है प्रयागराज के छोटा बघाड़ा का। यहां एक पिता अपनी पत्नी के साथ बाढ़ को पार करते हुए जा रहा है। पिता ने अपने दोनों हाथ ऊपर उठाए हुए हैं। क्योंकि उनके सीने तक तो बाढ़ का पानी है। दोनों उठे हुए हाथों में उनका नवजात पुत्र है जो अभी कुछ घंटे या कुछ दिन पहले ही इस दुनिया में आया है। पिता के साथ उसकी पत्नी यानि की नवजात की मां है…जो कि अभी भी प्रसव पीड़ा में होगी। यह परिवार अपने बच्चे को बाढ़ के पानी से दूर ले जा रहा है।

छोटा बघाड़ा में पहुंचा गंगा नदी का पानी

प्रयागराज शहर इन दिनों बाढ़ का दंश झेल रहा है। बाढ़ की वजह से पूरे शहर में हालात खराब हैं। गंगा-यमुना नदी रौद्र रूप धारण कर चुकी है। लगातार बढ़ता जलस्तर कछारी क्षेत्र के मोहल्लों में काफी अंदर तक घुस चुका है। अचानक ही शनिवार रात में जब लोग सोकर उठे, तो बाढ़ का पानी उनके घरों में काफी ऊपर तक चढ़ चुका था। लोग बाहर देख रहे हैं तो सिर्फ जल ही जल है। सड़के तालाब बन चुकी हैं लोगों को रास्ता समझ ही नहीं आ रहा है।

यूपी कांग्रेस ने किया ट्वीट

वीडियो में एक महिला और पुरुष नवजात बच्चे को बचाने के लिए जान की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों खुद गले तक पानी में डूबे हैं, लेकिन दुधमुंहे बच्चे को हाथों से ऊपर उठाए हुए बाढ़ के बीच सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ रहे हैं। बच्चे को तौलिए में लपेट रखा है। थोड़ी दूर चलने के बाद युवक बच्चे को दूसरे युवक को दे देता है। फिर युवक बच्चे को ले जाने लगता है। आगे थोड़ी ज्यादा गहराई होने पर महिला भी युवक के पीठ का सहारा ले लेती है।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

प्रयागराज के वायरल वीडियो पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज में 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बाद प्रयागवासियों को जलभराव के सिवा और क्या मिला? भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढों में भरा पानी भाजपाई घपलों-घोटालों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर रहा है।


Updated on:
3 Aug 2025, 7:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर