7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूट्यूब से सीखा बाइक की लॉक तोड़ना, शहर में करने लगे चोरियां फिर नेपाल में बेच आते

गोरखपुर में कुछ युवकों ने यूट्यूब से बाइक की लाक तोड़ना और बाइक को स्टार्ट करना सीखा। इसके बाद वह पूरे शहर में बाइक चोरी करने लगे। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उसे नेपाल ले जाकर बेच देते।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Avaneesh Kumar Mishra

•

Updated: 3 Aug 2025, 4:25 PM IST

AI Generated Symbolic Image

गोरखपुर : गोरखपुर में कैंट पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो यूट्यूब से वीडियो देखकर बाइक का लॉक तोड़ना और बिना चाबी के इंजन स्टार्ट करना सीख लिया। इसके बाद आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चुराते थे और फिर उन्हें नेपाल में ले जाकर बेच देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 11 चोरी की बाइकें बरामद की हैं, जिनमें चार अपाचे, तीन पल्सर, तीन बुलेट और एक टीवीएस बाइक शामिल है। आरोपियों की पहचान सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के रहने वालों के रूप में हुई है।

चोरी करने के लिए अपनाते थे यह तरीके

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने शौक और जरूरतों को पूरा करने के लिए बाइक चोरी का काम करते थे। वे किराए के मकान में रहकर शहर में रेकी करते थे और फिर यूट्यूब से सीखे तरीकों का इस्तेमाल कर बाइक चोरी करते थे। उन्होंने हाल ही में शहर में हुई पांच बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला है।

इन स्थानों पर की चोरियां

6 जुलाई: बैंक ऑफ बड़ौदा के पास
16 जुलाई: पीवीआर मॉल के बेसमेंट से
20 जुलाई: विशाल मेगा मार्ट से
30 जुलाई: गणेश होटल, गोलघर के पास
31 जुलाई: सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के पास

पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में बाइक चोरी की कई घटनाएं सुलझ गई हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।