उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की अब खैर नहीं है।
Prayagraj: पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा द्वारा लापरवाही बरतने वाले तीन थानेदारों पर कार्रवाई की गई है। शनिवार सुबह कौंधियारा थाना प्रभारी और करछना थाना प्रभारी को हटाया गया है।
इसके साथ ही कीड़गंज थाना प्रभारी दीपा सिंह पर भी कार्यवाही की गई है उन्हें कीडगंज थाना प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। कीडगंज की थाना प्रभारी दीपा सिंह की लापरवाही सहित कई अन्य आरोपों के मामले में पुलिस कमिश्नर तरुण बाबा ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कीडगंज दीपा सिंह को हटा दिया है।उनकी जगह पर पर्यटन थाना प्रभारी संजय सिंह को थाना प्रभारी कीडगंज बनाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कर्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है ऐसे कई लापरवाही बरतने वाले थानेदारों की कुर्सी जा सकती है कार्य में लापरवाही बरतने व अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन न करने वाले थानेदारो व सब इंस्पेक्टरों सहित कई पुलिस कर्मी रडार पर हैं।