अगर आप हवाई सफर करने के शौकीन हैं तो आप के लिए यह खबर बेहद ही महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश के इस जिले से चलने वाले फ्लाइटों का 27 मार्च से समय में परिवर्तन होने जा रहा है। इसीलिए टिकट बुक कराने या फिर सफर करने से पहले फ्लाइट के समय की जानकारी जरूर रख लें। अब यहां से उड़ने वाली सभी फ्लाइटों का समय बदलने जा रहा है।
प्रयागराज: संगमनगरी प्रयागराज से चलने वाली सभी फ्लाइटों का समय बदलने जा रहा है। 27 मार्च से सभी फ्लाइटों के समय में परिवर्तन हो जाएगा। समर शेड्यूल लागू करने की वजह से परिवर्तन किया जा रहा है। यह समय अक्टूबर 2022 तक लागू रहेगा। अब आप को फिर से प्रयागराज से लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट रविवार से शुरू होने जा रही है। इसके अलावा कुछ निरस्त फ्लाइटों को फिर से चालू किया जा रहा है।
ये है फ्लाइटों का समय शेड्यूल
प्रयागराज डीजीसीए के समर शेड्यूल द्वारा अब दिल्ली के लिए प्रयागराज से उपलब्ध उड़ान शाम में नहीं अब दोपहर में यात्रियों को उपलब्ध होगी। अभी दिल्ली के लिए एलाइंस और इंडिगो की उड़ान शाम को ही उपलब्ध है, लेकिन 27 से उक्त उड़ान शाम की बजाय दोपहर में ही यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगी। मुंबई उड़ान दिन में 1:40 की जगह 2:30 बजे, बंगलुरु उड़ान सुबह 11:30 की जगह दिन में 3: 30 बजे यहां से उड़ान भरेगी।
इसके साथ ही नए शेड्यूल में प्रयागराज से इंदौर के लिए फ्लाइट दिन में 12:10 की जगह 10:15 बजे ही मिलेगी होगी। भोपाल फ्लाइट भी दोपहर 2:50 की जगह सुबह 11:40 बजे यहां से उड़ान भरेगी। इसी तरह से कई अन्य फ्लाइटों का भी समय मे परिवर्तन किया गया है। सुबह वाली फ्लाइट शाम को और शाम वाली फ्लाइटों को दोपहर या फिर सुबह किया गया है।
27 से शुरू होगी लखनऊ फ्लाइट
प्रयागराज-लखनऊ फ्लाइट का संचालन निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा रविवार 27 मार्च से शुरू किया जा रहा है। प्रयागराज से लखनऊ के लिए शाम 4:25 बजे फ्लाइट रवाना होगी जो 5:10 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। इसी तरह लखनऊ से यह फ्लाइट सुबह 7:40 बजे चलकर 8:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। अब प्रयागराज के लोग लखनऊ के लिए सीधी उड़ान भर सकेंगे।