प्रयागराज

बॉलीवुड गीतकार मनोज मुंतशिर के खिलाफ प्रयागराज में व्यापारियों का फूटा गुस्सा, गिरफ्तारी की उठी मांग

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी ने कवि मनोज मुंतशिर के लेख पर आपत्ति जताते हुए कहां की भोपाल के एक समाचार पत्र में मनोज मुंतशिर द्वारा वैश्य उपवर्ग के जायसवाल व कसेरा समाज के इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु जी महाराज के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी किया है, जिसका की समस्त वैश्य समाज पुरजोर विरोध करता है। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग करता है।

less than 1 minute read
बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुंतशिर के खिलाफ प्रयागराज में व्यापारियों का फूटा गुस्सा, गिरफ्तारी की उठी मांग

प्रयागराज: वैश्य समाज के भगवान के ऊपर सहस्त्रबाहु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुंतशिर के ऊपर प्रयागराज के व्यापारियों का गुस्सा फूट गया है। गीतकार बयान का विरोध करते हुए व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया और मनोज मुंतशिर को गिरफ्तार करने की मांग की है। कहा कि गीतकार का यह कृत्य अक्ष्य है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मनोज मुंताशीर हो गिरफ्तार

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी ने कवि मनोज मुंतशिर के लेख पर आपत्ति जताते हुए कहां की भोपाल के एक समाचार पत्र में मनोज मुंतशिर द्वारा वैश्य उपवर्ग के जायसवाल व कसेरा समाज के इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु जी महाराज के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी किया है, जिसका की समस्त वैश्य समाज पुरजोर विरोध करता है। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग करता है।

जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने अपने बयान में कहा कि इस कृत्य से हमारे आराध्य देव का अपमान हुआ है। जिसको कि हम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंडल प्रभारी राजकुमार केसरवानी ने कहा कि वैश्य समाज के आराध्य देव के ऊपर जो टिप्पणी की गई है उससे उनके मानने वाले लोगों में रोष व्याप्त है इसके लिए प्रशासन को मनोज मुंतशिर के ऊपर एफआईआर दर्ज करना चाहिए।

नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालू मित्तल ने अपने बयान में कहा की मनोज मुंतशिर ने 24 जुलाई को भोपाल में एक समाचार पत्र में भगवान सहस्त्रबाहु के बारे में बहुत ही बेहूदा और आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसके विरोध में जल्द ही समाज का एक प्रतिनिधी मण्डल पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Updated on:
31 Jul 2022 01:09 am
Published on:
31 Jul 2022 01:08 am
Also Read
View All
हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय: सक्षम और योग्य पत्नी काम करके भरण पोषण करें, डॉक्टर पत्नी की याचिका खारिज

प्रयागराज में सीएम योगी का बड़ा बयान: सरकार के फैसलों में माफिया का दखल नहीं, ‘नेशन फर्स्ट’ हमारी प्राथमिकता

खुशखबरी! प्रयागराज में जाम का खेल खत्म, 7 फ्लाईओवर बदल देंगे ट्रैफिक की तस्वीर

PCS ज्‍योति मौर्य के पति आलोक राजनीति में करने जा रहे एंट्री? डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के साथ तस्वीर आने बाद मची हलचल

TMC नेता जहांगीर को ‘हड़काने’ वाले सिंघम IPS अजय पाल शर्मा क्या डेप्युटेशन पर बंगाल में ही तैनात रहेंगे? जानिए क्या है सच्चाई