प्रयागराज

सोरांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में बारूद जब्त

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ अलमापुर गांव में पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने के धंधे का खुलासा किया है। एक घर में बिना किसी वैध लाइसेंस के बड़े पैमाने पर पटाखे तैयार किए जा रहे थे। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2025, 9:16 PM IST
अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़
अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ अलमापुर गांव में पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने के धंधे का खुलासा किया है। एक घर में बिना किसी वैध लाइसेंस के बड़े पैमाने पर पटाखे तैयार किए जा रहे थे। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों शकील अहमद और मोनिश, दोनों निवासी अलमापुर शिवगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की

पुलिस ने घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बरामदगी में आठ बोरी तैयार पटाखे, 51 किलोग्राम बारूद, 14 बोरियां खोखा सामग्री और पटाखा बनाने के अन्य उपकरण शामिल हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से घर में अवैध रूप से पटाखे तैयार कर रहे थे। यह कार्य न केवल गैरकानूनी था, बल्कि आसपास के लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बना हुआ था, क्योंकि थोड़ी सी चिंगारी से बड़ा धमाका हो सकता था।

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अवैध पटाखा निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या हादसे से बचा जा सके।

Updated on:
9 Oct 2025, 9:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All