प्रयागराज

उमेश पाल मर्डर का दूसरा साफ वीडियो: भतीजी ने खोल दिया था दरवाजा, पलटकर ना देखते तो शायद बच जाती जान

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पर हमले का एक वीडियो पहले सामने आया था जिसमें उमेश गाड़ी से उतरते हैं। इस वीडियो में उमेश घर की गली में भागते दिख रहे हैं।

2 min read
उमेश पर हमले के समय उसकी गली का वीडियो(बायें) कार से उतरते हुए उमेश (दांयें)

उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में हत्या के बाद एक वीडियो सामने आया था। ये वीडियो उमेश के घर की गली के सामने के रोड का था। जहां उमेश ने गाड़ी रोकी थी। गाड़ी रुकते ही उमेश पर हमला होता है और वो अपने घर की गली में भागते हैं। गली में क्या हुआ था, वो नए वीडियो में दिख रहा है।


उमेश गोली लगने के बाद भागे, फिर पलटे

उमेश के घर की गली में लगे वीडियो में वो सब कैद है, जो 24 फरवरी को हुआ था। उमेश पाल को कार से उतरते ही गोली मारी गई थी। इसके बाद वो बचने की कोशिश करते हुए गली में भागे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि उमेश गली में घुस गए थे लेकिन शायद कोई आवाज सुनकर वो पीछे पलटते हैं और तभी एक हमलावर उनको पकड़ कर गोलियां चला देता है। यहां हमलावर उमेश को पकड़ने के बाद उनको गोलियां मारता दिख रहा है। उमेश पर हमले के समय उनके घर की गली का वीडियो-


भतीजी ने खोल दिया था घर का दरवाजा
उमेश पाल पर कार के पास गोली चलने के साथ ही जो शोर-शराबा हुआ, उसे उनकी भतीजी ने सुन लिया था और दरवाजा खोलकर बाहर निकली थी। जब तक वो चाचा के पास, पहुंचती, हमलावरों ने दोबारा से उमेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में घुसने के बाद एक बार उमेश पलटकर देखते हैं और अगले ही पल उन पर दूसरी बार गोलियां चल जाती हैं। वीडियो देखकर लगता है कि अगर वो सीधे भागते रहते तो शायद घर के दरवाजे तक पहुंचने में कामयाब हो सकते थे।

घर के दरवाजे के पास उनकी भतीजी भी थी। जो बाहर दौड़ती भी है लेकिन सिवाय चीखने के कुछ नहीं कर पाती। ये सब अब सिर्फ सोचा ही जा सकता है कि ऐसा होता तो ये हो सकता था। सच्चाई यही है कि हमलावरों ने उमेश को गोलियों से छलनी कर दिया और उनकी जान चली गई।

Updated on:
17 Mar 2023 10:50 am
Published on:
17 Mar 2023 10:47 am
Also Read
View All
प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

क्या आपको भी बिजली काटने की दी जा रही धमकी! ऐसा नहीं कर सकता विभाग, जानें इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी