प्रयागराज

प्रयागराज में जो कार्य 50 साल में नहीं हुआ, वह पांच साल में कर दिखाया गया- नितिन गडकरी

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में 5891.75 करोड़ रूपये की लागत से कुल 362 परियोजनाओं का बटन दबाकर किया शिलान्यास/लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि सड़कों, सेतुओं तथा अन्य विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने पर प्रयागराज में विकास कार्यों को मिलेगा नया आयाम मिलेगा। भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास, भारतीय विरासत पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2022, 10:10 PM IST
प्रयागराज में जो कार्य 50 साल में नहीं हुआ, वह पांच साल में कर दिखाया गया- नितिन गडकरी
प्रयागराज में जो कार्य 50 साल में नहीं हुआ, वह पांच साल में कर दिखाया गया- नितिन गडकरी

प्रयागराज: भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रयागराज श्रृंगवेरपुर धाम पहुंचकर डिजिटल बटन दबाकर 5891.75 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 362 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज मुझे रामवन गमन मार्ग का शिलान्यास करके बहुत खुशी हो रही है। भगवान राम को आदर्श राजा के रूप में माना जाता है। भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास, भारतीय विरासत पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बिंदु है।

अयोध्या में चल रहा राम मंदिर का निर्माण

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। कहा कि मुझे आज खुशी हो रही है कि मैं एक सेवक के रूप में रामवनगमन मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर रहा हूं। राम जानकी मार्ग परियोजना के तहत कई सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। आज अयोध्या से चित्रकूट तक बनने वाले रामवन गमन मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है, यह प्रयागराज के विकास के लिए बहुत बड़ी सौगात है। इसके साथ ही साथ श्रृंगवेरपुर धाम में गंगा पर सेतु का निर्माण भी होगा।

अयोध्या बसे रामेश्वर तक होगा अच्छे मार्गों का निर्माण

मंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं अयोध्या से रामेश्वर तक भी अच्छे मार्ग का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में जो कार्य 50 साल में नहीं हुआ था, वह पांच साल में कर दिखाया गया है। इसके लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयासों की सराहना की। प्रयागराज को सुंदर बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। केन्दीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से भी अच्छा बना दूंगा।

पिक्चर अभी बाकी है

मैं जो कहता हूं, वह करके दिखाता हूं। एक-एक कार्य को पूरा किया गया है, अभी तो यह टेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। अभी बहुत से कार्य किये जाने है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह सब जनता जर्नादन के आशीर्वाद से ही सम्भव हुआ है। प्रयागराज में गंगा नदी पर बन रहे 6 लेन पुल के निर्माण कार्य को 2024 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जायेगा। मंत्री जी ने कहा कि सरकार के द्वारा गांव, गरीब, किसान के विकास के लए तेजी से कार्य किये जा रहे है।09:11 PM

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल