प्रयागराज

UP Assembly Election 2022: कुंभ की धरती पर लगा है समाजवादी समर्थकों का मेला, 10 मार्च को यूपी में होगा भाजपा का खदेड़ा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार शाम प्रयागराज में रोड शो के दौरान सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि पहले और दूसरे चरण में ही सपा ने शतक लगा दिया है। वहीं तीसरे और चौथे चरण में दोहरा शतक लग गया है। पहली बार ऐसा चुनाव हो रहा है कि यह चुनाव जनता लड़ रही है। इस चुनाव में जनता डबल इंजन की सरकार के लोग झूठ बोल रहे हैं. जनता बीजेपी की पटरियां उखाड़ देंगी। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोल रहे हैं बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं। सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झ
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2022, 11:02 PM IST
UP Assembly Election 2022: कुंभ की धरती पर लगा है समाजवादी समर्थकों का मेला, 10 मार्च को यूपी में होगा भाजपा का खदेड़ा
UP Assembly Election 2022: कुंभ की धरती पर लगा है समाजवादी समर्थकों का मेला, 10 मार्च को यूपी में होगा भाजपा का खदेड़ा

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान खत्म हो चुका है वहीं सभी पार्टियां अब पांचवे चरण का मतदान की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार शाम प्रयागराज में रोड शो के दौरान सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि पहले और दूसरे चरण में ही सपा ने शतक लगा दिया है। वहीं तीसरे और चौथे चरण में दोहरा शतक लग गया है। पहली बार ऐसा चुनाव हो रहा है कि यह चुनाव जनता लड़ रही है। इस चुनाव में जनता डबल इंजन की सरकार के लोग झूठ बोल रहे हैं. जनता बीजेपी की पटरियां उखाड़ देंगी। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोल रहे हैं बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं। सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं।

बाबा ने 11 मार्च का ले लिया टिकट लखनऊ और गोरखपुर -अखिलेश

अखिलेश यादव ने रोड शो के दौरान भाजपा नेता पर तंज कसते हुए कहा कि वह कहते हैं इंटर पास करके जो 12वीं में एडमिशन लेंगे उनको स्कूटी दी जाएगी। अब आप बताइए इंटर पास करने के बाद 12वीं में कैसे एडमीशन होगा। बाबा ने 11 मार्च की टिकट ले ली है लखनऊ से गोरखपुर के लिए. जो गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं, प्रयागराज के लोग वोट डालकर उनकी भाप निकाल देंगे।अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि झूठ बोलने वाले बीजेपी के लोग आज फिर आपके बीच वोट मांगने आए हैं। लेकिन जनता का सपा के प्रति समर्थन बता रहा है कि भाजपा को लोहे के चने चबाने पड़ जाएंगे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि 100 नंबर जो 112 हो गई, उसका भाजपा ने कबाड़ा कर दिया. सपा सरकार बनने पर 100 नंबर की गाड़ियों को दोगुना करेंगे। 69000 शिक्षक भर्ती में जो घोटाला हुआ है। उसमें न्याय देने का काम किया जाएगा और महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में ही पोस्टिंग देंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर