बाहुबली राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह का नाम से फेमस राजा भैया फिर से कुंडा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन कब उनको टक्कर देने के लिए उनका ही करीबी दोस्त मैदान में कूद गया है। कुंडा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने गुलशन यादव को राजा भैया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। गुलशन यादव क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ प्रकार कर रहे है और राजा खिलाफ जमकर बयान बाजी भी करते नजर आ रहे है।
प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव में बाहुबली चुनावी मैदान में न उतरे ऐसा हो नहीं सकता है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने यूपी में कैंडिडेट लगभग फाइनल ही कर दिया है। इसी क्रम में आप को बताते हैं कुंडा विधानसभा का हाल, जहां पर दो दोस्त अब एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए हैं। खटास ऐसी आई की राजा भैया के खिलाफ गुलशन भैया चुनावी मैदान में भी उतर गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान दोनों भैया एक दूसरे पर जमकर निशाना साधते नजर आते हैं। लेकिन अब समाजवादी प्रत्याशी गुलशन यादव ने राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने प्रतापगढ़ एसपी से जान की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।
कुंडा में है राजा का वर्चस्व
बाहुबली राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह का नाम से फेमस राजा भैया फिर से कुंडा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन कब उनको टक्कर देने के लिए उनका ही करीबी दोस्त मैदान में कूद गया है। कुंडा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने गुलशन यादव को राजा भैया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। गुलशन यादव क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ प्रकार कर रहे है और राजा खिलाफ जमकर बयान बाजी भी करते नजर आ रहे है।
ट्वीट पर गुलशन यादव ने किया दावा, मेरी जान को है खतरा
प्रतापगढ़ कुंडा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे गुलशन यादव ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है। उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। यह आरोप उन्होंने वर्तमान कुंडा सीट से विधायक राजा भैया और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर लगाया है। उन्होंने ने प्रतापगढ़ एसपी को टैग करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि मैं गुलशन यादव 246 विधानसभा कुंडा से सपा प्रत्याशी हूं, मेरी पत्नी श्रीमती सीमा यादव वर्तमान में चेयरमैन हैं, चुनाव में हार के डर से कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं, कभी भी मेरे साथ अप्रिय घटना हो सकती है।
1993 में पहली बार राजा भैया ने लड़ा था चुनाव
प्रतापगढ़ कुंडा में लगातार छह बार विधायक रहे राजा भैया पर अब उनके करीबी दोस्त रहे गुलशन यादव ने गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जब 1993 में राजा भैया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी, तब गुलशन यादव का नाम भी प्रमुखता से सामने आता था। उन्होंने ने ही राजा के चुनावी जंग को जीत में ही दर्ज कराया था। ऐसे कई आपराधिक मामले हुए और उसमें सबसे पहले गुलशन यादव का नाम सामने आया। फिर चाहे वो पोटा के गवाह को मारने का मामला हो या फिर जियाउल हक हत्याकांड। इसके बाद किसी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं और देखते ही देखते दोनों की राह अलग हो गई। अब एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए।
राजा को चुनौती देने उतरे मैदान पर
कुंडा विधानसभा में राजा का वर्चस्व लगातार कायम है। लेकिन 20 साल बाद समाजवादी पार्टी ने राजा के खिलाफ पार्टी से प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। सपा से गुलशन यादव है तो वहीं भाजपा ने सिंधुजा मिश्रा को टिकट दिया है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कुंडा विधानसभा में उलटफेर हो सकता है। अब 10 मार्च का है सबको इंतजार।