प्रयागराज

अब अपराधियों का बचना मुश्किल ,सड़क पर आते ही कंट्रोल रूम में होगा अलर्ट ,पुलिस को मिलेगी तस्वीर

अब स्कॉटलैंड और दुबई की तरह यूपी के इस शहर की पुलिस, परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 1:17 PM IST
UP Police will alert with hi tech system for catch criminals
अब अपराधियों का बचना मुश्किल ,सड़क पर आते ही कंट्रोल रूम में होगा अलर्ट ,पुलिस को मिलेगी तस्वीर

प्रयागराज | कुंभ के दौरान खुद को सुरक्षा की कसौटी पर खुद को मजबूती से प्रस्तुत करने वाली प्रयागराज पुलिस अब विदेशो की तरह हाईटेक व्यवस्था से लैस हो रही है। अपराध को रोकने अपराधियों तक पहुंचने के लिए खास तरह के इंतजाम किये जा रहे हैं। जिससे भीड़ में भी अपराधियों को पहचान हो सके।अपराधियों के सड़क पर निकलते ही उनका अलर्ट सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को मिलेगा । जो तत्काल नजदीकी पुलिस को अलर्ट करेगा। 2019 का फिक्की पुलिसिंग अवार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस को दिया गया जिसमें कुंभ मेले के दौरान अभूतपूर्व सुरक्षा और यातायात इंतजाम और वीवीआइपी ड्यूटी प्रबंध के लिए अदर पुलिसिंग इनिशिएटिव श्रेणी का स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड भी प्रयागराज पुलिस को दिया गया है।

स्कॉटलैंड, दुबई की तरह स्मार्ट पुलिसिंग
दुनियां भर में स्मार्ट पुलिसिंग के लिए स्कॉटलैंड, दुबई की तरह अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रयागराज पुलिस हर चौराहे पर हाईटेक व्यवस्था के साथ तैनात होगी। जिसमे पुलिस दिखेगी नही लेकिन नजर सब पर रखेगी ।प्रयागराज पुलिस को सीसीटीवी कैमरे खुद ही अलर्ट मैसेज भेज देंगे ।इसके लिए प्रमुख चौराहों भीड़भाड़ वाले इलाकों और संदिग्ध स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे को सेंसर से जोड़ने की तैयारी है। सेंसर युक्त सीसीटीवी कैमरो को कुंभ के दौरान ही लगाने की तैयारी थी। इस सेंसर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लिंक किया जाना था। लेकिन तकनीकी खामियों के कारण इसे पूरा नहीं किया जा सका था।लेकिन एक बार फिर स्मार्ट पुलिसिंग के लिए इससे बनाने और लिंक करने का काम शुरू हो रहा है।

इसे भी पढ़ें -इलाहाबाद हाइकोर्ट के वकीलों का गुस्सा फूटा ,राज्य सरकार की निकाली शवयात्रा
अपराधियों की तस्वीरें होंगी मर्ज
पुलिस उच्चाधिकारियों के अनुसार आगामी दिसंबर तक शहर में 12 सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ।जिनको एक विशेष तरह के सॉफ्टवेयर से लिंक किया जा रहा है। इसे आईसीसीसी से कंट्रोल किया जाएगा ।जिससे पूरे शहर पर पुलिस की हमेशा नजर रहेगी । इस सॉफ्टवेयर के जरिए शातिर अपराधियों की अलग -अलग तस्वीरें एक साथ मर्ज कर दी जाएंगी।ऐसे में अगर कोई अपराधी सीसीटीवी कैमरे के सामने से गुजरता या उसकी रेंज में आता है, तो वह कैमरा उस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर लेगा। जिसका मैसेज तत्काल कंट्रोल रूम को भेजेगा ।कंट्रोल रूम से स्वासंचालित मैसेज पुलिस के पास भी पहुंच जाएगा। इससे पुलिस को पता चलेगा कि कौन सा अपराधी किस समय में किस स्थान पर पहुंचा था। ऐसे में शातिर अपराधियों की लोकेशन पुलिस को आसानी से मिल सकेगी और अपराधियों की तलाश की जा सकेगी प्रयागराज पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इनिशिएटिव स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड भी प्रयागराज पुलिस को
बता दें की फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने 2019 का फिक्की पुलिसिंग अवार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस को दिया है।जिसमें प्रयागराज पुलिस को कुंभ मेले के दौरान अभूतपूर्व सुरक्षा और यातायात इंतजाम और वीवीआइपी ड्यूटी प्रबंध के लिए अदर पुलिसिंग इनिशिएटिव श्रेणी का स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड भी प्रयागराज पुलिस को दिया गया है। कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में 193 देशों में से 187 देशों के प्रतिनिधियों ने कुंभ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की थी। साथ ही भारत के बीच 6 लाख से अधिक गांवों के 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कुंभ मेले में भागीदार हुए थे।

Published on:
Also Read
View All
राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी