प्रयागराज

UP Rain: उत्तर प्रदेश में मौसम दिखाएगा तेवर, कहीं ओले तो कहीं बारिश के आसार, IMD लेटेस्ट अपडेट

UP Rain: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। कहीं तेज धूप और लू लोगों को परेशान कर रही है, तो कहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। जानिए क्या कहता है मौसम विभाग।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2025, 3:23 PM IST
UP Rain alert

UP Rain: मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मौसम और भी ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। खासकर रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कई जिलों में तेज हवाओं के चलने की चेतावनी दी है। अनुमान है कि हवा की गति 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इस बीच, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।

लखनऊ में कैसा है मौसम?

राजधानी लखनऊ की बात करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को यहां 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं है।

कौन सा जिला सबसे गर्म?

राज्य के सबसे गर्म जिलों में झांसी सबसे ऊपर है जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। वहीं आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, कानपुर, फतेहपुर, बांदा और बुलंदशहर जैसे जिलों में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। इन इलाकों में लू का असर देखा जा रहा है और लोगों को दोपहर के समय बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

यूपी के किन जिलों में होगी बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई बेल्ट में मौसम का मिजाज थोड़ा अलग है। 9 और 10 अप्रैल को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गी है। इसके साथ ही, इन क्षेत्रों में वज्रपात और तेज आंधी-बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर