मृतक के भाई राहुल के अनुसार, सोमवार की रात चाचा कृष्णा यादव अपने परिवार के साथ विवाद कर रहे थे। गाली-गलौज के बीच दीपक और संदीप उन्हें रोकने के लिए पीछे-पीछे तीसरी मंजिल पर स्थित छत तक पहुंच गए। वहां तीनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि चाचा कृष्णा ने पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर दोनों भतीजों को छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।