प्रयागराज

UP SI Exam 2026: 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पेपर लीक पर 3 टेलीग्राम चैनल पर FIR

UPPBPB ने परीक्षा से पहले पेपर लीक का दावा करने वाले तीन टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज कराई है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, घड़ी, ज्वैलरी, बैग, किताबें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है।

2 min read

UP SI Exam 2026: उत्तर प्रदेश में दरोगा (UP SI Exam 2026) की भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है। यह परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को आयोजित की जा रही है। हर दिन दो पालियां होंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

क्या सरकार के पास है LPG का पर्याप्त भंडार? चंद्रशेखर आजाद ने PM मोदी से मांगा जवाब

कितने पद और कितने अभ्यर्थी

इस भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। परीक्षा के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 11 लाख 66 हजार 386 पुरुष और 4 लाख 9 हजार 374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने पूरे राज्य में यह परीक्षा कराई जा रही है।

परीक्षा केंद्रों की जानकारी

परीक्षा राज्य के सभी 75 जिलों में कुल 1,090 केंद्रों पर होगी। सिर्फ सरकारी संस्थानों को ही केंद्र बनाया गया है। जैसे- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सरकारी डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज। प्रयागराज जिले में अकेले 43 केंद्र बनाए गए हैं।

नकल रोकने के सख्त इंतजाम

परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और नकल मुक्त रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी तैनात किए गए हैं। वे केंद्रों का बार-बार निरीक्षण करेंगे। गोपनीय परीक्षा सामग्री को CCTV की नजर में लाकर डबल लॉक में रखा जाएगा। बोर्ड ने साफ कहा है कि परीक्षा की शुचिता बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

टेलीग्राम चैनलों पर FIR

परीक्षा से पहले UPPBB ने तीन टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इन चैनलों पर दावा किया जा रहा था कि दरोगा परीक्षा का पेपर 10 से 12 हजार रुपये में उपलब्ध है। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में नकल विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

परीक्षा केंद्र पर क्या न लाएं

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर ये चीजें बिल्कुल न लाएं, वरना परीक्षा देने नहीं दिया जाएगा:

  • किताबें, नोट्स, पढ़ाई की कोई सामग्री
  • कागज, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, स्केल
  • कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन
  • कोई भी घड़ी, ज्वैलरी, बटुआ/पर्स, चाबी, काला चश्मा
  • हैंडबैग, टोपी, खाने-पीने का सामान, सिगरेट, लाइटर, गुटखा
Published on:
14 Mar 2026 07:17 am
Also Read
View All

अगली खबर