13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या सरकार के पास है LPG का पर्याप्त भंडार? चंद्रशेखर आजाद ने PM मोदी से मांगा जवाब

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बढ़ती कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Mar 13, 2026

LPG संकट को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने मांगी पारदर्शिता

LPG संकट को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने मांगी पारदर्शिता Source- X (@BhimArmyChief)

Lpg Gas Cylinder News Today: देश में इन दिनों LPG सिलेंडर को लेकर बड़ा संकट पैदा हो गया है। लोग रसोई गैस के लिए परेशान हैं और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।

LPG संकट की वजह

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक देश है। यहां की ज्यादातर गैस विदेशों से आती है, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही रुक गई है। इससे LPG की सप्लाई में कमी आई है। सरकार ने कहा है कि घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन पैनिक बुकिंग और अफवाहों से स्थिति बिगड़ गई है। कई जगहों पर लोग सुबह से शाम तक कतार में खड़े रहते हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पाता।

कतारों और परेशानियों का मंजर

देश के कई शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश के इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ है। लोग घंटों इंतजार करते हैं। कुछ जगहों पर महिलाएं और बुजुर्ग भी लाइन में खड़े दिख रहे हैं। रेस्टोरेंट, होटल और कैंटीन में कमर्शियल सिलेंडर की कमी से मेन्यू बदल रहे हैं। कई जगह वड़ा पाव, डोसा, परांठा जैसी चीजें बंद हो गई हैं। लोग इंडक्शन कुकटॉप या केरोसीन का सहारा ले रहे हैं। कुछ PG और हॉस्टल में स्टॉक खत्म होने की कगार पर है।

विपक्ष का हमला और चंद्रशेखर आजाद का बयान

विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है। कांग्रेस, टीएमसी, एसपी जैसे दल संसद में हंगामा कर रहे हैं। आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से पेट्रोल, डीजल और गैस का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या उनके पास LPG का पर्याप्त भंडार है? वे लोगों से पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

सरकार का दावा और कदम

सरकार का कहना है कि कोई बड़ा संकट नहीं है। रिफाइनरियों से उत्पादन 10-25% बढ़ाया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। बुकिंग के बीच का अंतर बढ़ाकर शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण में 45 दिन कर दिया गया है। केंद्र ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्ती करें। केरोसीन का अतिरिक्त कोटा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पैनिक फैलाने वाले देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं और सरकार स्थिति संभाल रही है।