24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के 2 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आज आएंगे 2000 रुपये,  पीएम मोदी जारी करेंगे 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आज 13 मार्च को केंद्र सरकार जारी करेगी। प्रधानंत्री पीएम मोदी आज शाम 5 बजे गुवाहाटी से 18640 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Namrata Tiwary

Mar 13, 2026

पीएम मोदी डीबीटी

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त होगी जारी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Status: उत्तर प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम से एक क्लिक के जरिए 'पीएम किसान सम्मान निधि' की 22वीं किस्त जारी करेंगे। यूपी के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

किसके खाते में आएंगे कितने पैसे ?

इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को साल भर में 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह पैसा साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्तों में आता है। आज शुक्रवार को किसानों के खाते में इस साल की अगली किस्त के 2000 रुपये डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेज दिए जाएंगे।

यूपी को मिला सबसे बड़ा हिस्सा

उत्तर प्रदेश के किसानों को इस बार कुल 4335.11 करोड़ रुपये मिलने जा रहे हैं। अगर अब तक का हिसाब देखें तो यूपी के किसानों के बैंक खातों में अब तक लगभग 99,003 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। यह देश के किसी भी राज्य को मिलने वाली सबसे बड़ी राशि है।

वर्ष धनराशि


2018-19 2238.92 करोड़
2019-20 11006.87 करोड़
2020-21 14,432.14 करोड़
2021-22 15,775.52 करोड़
2022-23 12,454.32 करोड़
2023-24 13,808.48 करोड़
2024-25 15,594.74 करोड़
2025-26 (अप्रैल-जुलाई) 5043.33 करोड़
2025-26 (अगस्त-नवंबर) 4314.26 करोड़
2025-26 (दिसंबर-मार्च) 4335.11 करोड़ (यह राशि शुक्रवार 13 मार्च को खाते में भेजी जाएगी)
कुल- 99003.69 करोड़ रुपये

गांव-गांव में होगा लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए यूपी सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। राज्य के सभी जिलों, ब्लॉकों और पंचायत भवनों में शाम 5 बजे इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण (सीधा प्रसारण) दिखाया जाएगा। किसान भाई अपने नजदीकी पंचायत भवन या सहकारी समिति पर जाकर स्मार्ट टीवी के जरिए पीएम मोदी का संबोधन सुन सकेंगे।

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर आप भी लाभार्थी हैं, तो आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Beneficiary Status' चेक कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल पर आने वाले एसएमएस (SMS) पर भी नजर बनाए रखें क्योंकि पैसा कटने या जमा होने की सूचना तुरंत फोन पर मिल जाएगी।