प्रयागराज

अगले साल प्रदेश को मिलेंगे 1200 से अधिक पीसीएस अधिकारी, 947 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

आने वाले साल 2026 में उत्तर प्रदेश को 1200 से ज्यादा पीसीएस अधिकारी मिलने वाले हैं। इस समय पीसीएस-2024 के 947 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

2 min read
UPPSC PCS(symbolic Photo-Freepik)

आने वाले साल 2026 में उत्तर प्रदेश को 1200 से ज्यादा पीसीएस अधिकारी मिलने वाले हैं। इस समय पीसीएस-2024 के 947 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसकी मुख्य परीक्षा का परिणाम नवंबर के आखिरी या दिसंबर के पहले हफ्ते में आने की संभावना है।

200 पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया

वहीं, पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी नवंबर में आने की उम्मीद है। इस भर्ती में अभी 200 पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है, लेकिन आयोग के सूत्रों के अनुसार यह संख्या बढ़कर 250 से ज्यादा हो सकती है। दोनों भर्तियों को मिलाकर अनुमान है कि साल 2026 में प्रदेश को 1200 से अधिक नए पीसीएस अफसर मिल जाएंगे।

पेपर लीक होने से हुई प्रक्रिया में हुई देरी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2024 और पीसीएस-2025 दोनों भर्तियां चल रही हैं। पीसीएस-2024 की भर्ती इसी साल पूरी हो जानी थी, लेकिन आरओ-एआरओ 2023 की परीक्षा पेपर लीक होने से प्रक्रिया में देरी हुई। इसके अलावा, पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा मार्च की बजाय दिसंबर में हुई। अब मुख्य परीक्षा की कॉपियों की जांच का काम अंतिम चरण में है। आयोग के सूत्रों के अनुसार, एक से डेढ़ महीने में परिणाम जारी हो सकता है। इसके बाद अभ्यर्थियों से विभागवार विकल्प लिए जाएंगे और फिर इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी।

पीसीएस-2025 के तहत 200 पदों पर भर्ती की घोषणा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2025 के तहत 200 पदों पर भर्ती की घोषणा की है, लेकिन इन पदों की संख्या आगे बढ़ सकती है। आयोग के नियमों के मुताबिक, जब तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नहीं आता, तब तक विभागों से आने वाले सभी नए पद उसी भर्ती प्रक्रिया में जोड़े जा सकते हैं। यही वजह है कि पीसीएस-2024 में शुरू में सिर्फ 220 पदों पर विज्ञापन जारी हुआ था, लेकिन प्री परीक्षा का परिणाम आने तक यह संख्या बढ़कर 947 पद हो गई। इसी तरह, पीसीएस-2025 में भी पदों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

Updated on:
01 Nov 2025 10:39 pm
Published on:
01 Nov 2025 10:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर