प्रयागराज

धर्मांतरण और लव जिहाद की घटनाओं को रोकेगी विहिप, पांच लाख सदस्यों को जोड़कर तैयार करेगी सेना

बैठक को संबोधित करते हुए चंपत राय ने कहा कि आज भी धर्मांतरण, लव जिहाद, हिंदू आस्था पर कुठाराघात घटनाएं आए दिन होती रहती है। ऐसे में इसको रोकने के लिए संगठन का कार्य जन-जन तक पहुंचाना ही हमारे कार्यकर्ताओं का प्रयास होना चाहिए। संगठन अब इसके लिए व्यापक स्तर पर हित चिंतक अभियान काशी प्रांत में 6 नवंबर से 20 नवंबर तक इसमें काशी प्रांत में 5 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा।
2 min read
धर्मांतरण और लव जिहाद की घटनाओं को रोकेगी विहिप, पांच लाख सदस्यों को जोड़कर तैयार करेगी सेना
धर्मांतरण और लव जिहाद की घटनाओं को रोकेगी विहिप, पांच लाख सदस्यों को जोड़कर तैयार करेगी सेना

प्रयागराज: विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रांत की दो दिवसीय योजना बैठक के दूसरे दिन समापन समारोह के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा संगठन की स्थापना को 60 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। अब हम सभी को अपने कार्यों के आधार पर अब आयाम गौरक्षा, सामाजिक समरसता, धर्म प्रसार एवं सेवा के अनेक प्रकल्प संगठन के द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से वर्षों से संगठन के प्रयास से अनेक हिंदू समाज के जागरण के कार्यक्रम हुए हैं जिससे आज समाज में अपने धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

आए दिन घट रही है धर्मांतरण की घटनाएं

बैठक को संबोधित करते हुए चंपत राय ने कहा कि आज भी धर्मांतरण, लव जिहाद, हिंदू आस्था पर कुठाराघात घटनाएं आए दिन होती रहती है। ऐसे में इसको रोकने के लिए संगठन का कार्य जन-जन तक पहुंचाना ही हमारे कार्यकर्ताओं का प्रयास होना चाहिए। संगठन अब इसके लिए व्यापक स्तर पर हित चिंतक अभियान काशी प्रांत में 6 नवंबर से 20 नवंबर तक इसमें काशी प्रांत में 5 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा। राष्ट्र को अखंड बनाने के लिए संकल्प के कार्यक्रम 12 अगस्त से 16 अगस्त तक संगठन की स्थापना दिवस के कार्यक्रम 17 अगस्त से 24 अगस्त तक काशी प्रांत में प्रत्येक बस्ती,खंड तक मनाया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री पूर्व उत्तर प्रदेश गजेंद्र ने कहा कि संगठन हिंदू समाज के लोगों पूज्य संतों के साथ एक टोली बनाकर ऐसे मुस्लिम, ईसाइयों को जिनके पूर्वज हिंदू रहे हैं उनके अंदर अपने मूल धर्म के प्रति आस्था जागृत कर उन्हें अपने घर में वापस बुलाने का अभियान चलाया जाएगा। ऐसे हिंदू समाज जो मुख्यधारा से हट गए हैं उनको मुख्यधारा में जोड़ना संगठन का कार्य होगा।

Published on:
25 Jul 2022 11:23 pm
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत