प्रयागराज

बच्चों को कागज के फूल बनाना सिखाते है ,गाँव वालों ने बच्चा चोर समझ कर पिटा ,300 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

स्कूल बंद होने के चलते आस -पास के बच्चों को तलाश रहे थे दोनों
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2019, 8:41 AM IST
Villagers consider the child thief and file a case against beaten 300
बच्चों को कागज के फूल बनाना सिखाते है ,गाँव वालों ने बच्चा चोर समझ कर पिटा ,300 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज। शहर के करेली के बक्शी मोड़ा में बच्चा चोरी के शक में गांव वालों ने दो लोगों को जमकर पीट दिया। आरोप है, कि दोनों से नगदी व सोने की चेन भी छीन ली। शिकायत पर पुलिस ने 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।बताया कि आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार साउथ दिल्ली बदरपुर जयपुर निवासी मुकेश और वहीं का रहने वाला उसका साथी अजय राय रंगीन कागजों से अलग-अलग तरह के कलाकृतियां बनाकर स्कूल में बच्चों को दिखाते हैं। और उसको बनाने की ट्रेनिंग देते है । दोनों से शहर में घूम कर इसकी ट्रेनिंग दे रहे है। दोनों करेली के बख्शी मोड़ा स्थित यूनिटी पब्लिक स्कूल पहुंचे, लेकिन स्कूल बंद मिला । दोनों आस -पास के बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट दिखाने और सिखाने के लिए घूम रहे थे।

दोनों का आरोप है कि इसी दौरान पहुंचे गांव वालों ने उन्हें घेर कर पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर बच्चा चोर का शोर मचा दिया जिस पर जुटे ढाई से तीन सौ लोगों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की उनका आईडी प्रूफ सहित उनकी सोने की चैन वह 800 भी छीन लिए इसी दौरान सूचना पाकर 100 नंबर पुलिस पहुंची तब जा कर उनकी जान बच सकी।

इसे भी पढ़ें -अब अपराधियों का बचना मुश्किल ,सड़क पर आते ही कंट्रोल रूम में होगा अलर्ट ,पुलिस को मिलेगी तस्वीर
पुलिस ने इस मामले में 300 लोगों के खिलाफ मुकेश की तहरीर पर आईपीसी की धारा 34 137 323 505 (2) 342 392 307 और 7 सी एल ए के तहत एफ आई आर दर्ज की है। करेली इंस्पेक्टर विनीत सिंह के मुताबिक यह लोग दिल्ली के रहने वाले हैं और आर्ट एंड क्राफ्ट की ट्रेनिंग स्कूलों में देते हैं स्कूल बंद था। जिसके कारण ही आसपास के बच्चों को इकट्ठा करके वहां उन्हें सिखाने और बताने की संभावनाएं तलाश रहे थे ।इसी दौरान लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ की दोनों ने अपने बारे में जानकारी दी ।लेकिन उसके बावजूद बच्चा चोर समझकर उनको पीटा गया।

Published on:
Also Read
View All
प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान