प्रयागराज

वॉलीबॉल खिलाड़ी का हॉस्टल में मिला शव, अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ले रहा था प्रशिक्षण

Volleyball Player Found Dead in Hostel : प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉलेज में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी का कमरे में शव मिला।

2 min read
Feature image
प्रत्यूष का फाइल फोटो, PC- X

प्रयागराज : प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉलेज में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी का कमरे में शव मिला। 17 साल के प्रत्यूष का शव संदिग्ध हालत में कमरे में मिला। प्रत्यूष स्पोर्ट्स हॉस्टल कॉम्पलेक्स में रहता था। वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यूष के साथी खिलाड़ियों ने बताया कि वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह अंसेबली के टाइम जब प्रत्यूष कमरे से बाहर नहीं आया तो जूनियर खिलाड़ी उसे बुलाने के लिए पहुंचे। कमरे का दरवाजा बंद था। खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो साथी जूनियर खिलाड़ी ने कमरे के अंदर खिड़की से झांक कर देखा तो प्रत्यूष कमरे के अंदर बेहोशी की हालत में पड़ा था।

डॉक्टरों ने अस्पताल में घोषित किया मृत

साथी खिलाड़ी दरवाजा तोड़कर तुरंत प्रत्यूष को डॉक्टर के पास लेकर गए। लेकिन, अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रत्यूष को मृत घोषित कर दिया।

हॉस्टल प्रशासन ने प्रत्यूष के पिता को मामले की जानकारी दे दी है। प्रत्यूष के पिता का नाम अवनी कुमार राय है। वह प्रयागराज के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस पोस्टमार्टम का कर रही इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कर्नलगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

चार साल से वॉलीबॉल की ट्रेनिंग ले रहा था प्रत्यूष

प्रत्यूष राय मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला था। साथी खिलाड़ियों ने बताया कि वह काफी प्रतिभाशाली था। प्रत्यूष नियमित ट्रेनिंग ले रहा था। वह बीते लगभग चार वर्षों से म्योहल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रह रहा था। ऋषभ… प्रत्यूष का रूम पार्टनर है जो कुछ दिनों से गांव गया हुआ था।

Updated on:
10 Feb 2026 03:25 pm
Published on:
10 Feb 2026 03:07 pm