प्रयागराज

UP Weather: लखनऊ से नोएडा तक बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, अगले 4 घंटे बाद 23 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

UP Weather: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में लखनऊ से लेकर नोएडा तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरी हिमालय क्षेत्र में बना पश्चिमी विक्षोभ 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यूपी की ओर बढ़ रहा है।
less than 1 minute read
Weather change due to heavy rain 4 hours in UP

UP Weather: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में लखनऊ से लेकर नोएडा तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरी हिमालय क्षेत्र में बना पश्चिमी विक्षोभ 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यूपी की ओर बढ़ रहा है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि उत्तरी हिमालय क्षेत्र से चला पश्चिमी विक्षोभ अगले 4 घंटों में यूपी में प्रवेश कर जाएगा।

इससे पहले शनिवार सुबह लखनऊ में गर्मी जैसी स्थिति महसूस की गई। आसमान में बादलों की आवाजाही और भारी मौसम के कारण ओस का असर भी कम हुआ है। वातावरण में नमी के अभाव के कारण रात में भी लोगों को चलने वाली हवा में गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेश के लगभग तमाम इलाकों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पार करने के कारण सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।

Updated on:
10 Jun 2023 07:45 pm
Published on:
10 Jun 2023 07:45 pm
Also Read
View All
Azam Khan Land Case: 20 साल पुराना जमीन विवाद फिर खुला! आजम खान से जुड़े मामले में SIT जांच, अतीक के करीबियों का भी नाम

Atiq Ahmed Son Aban Funeral: मातम के बीच भी नहीं बदला अतीक परिवार के समर्थकों का अंदाज! काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने और धमकाने के आरोप

मौत से लड़ रहे अबान के दोनों दोस्त;  उमर का फेफड़ा फटा तो जैद की दिमागी हालत बिगड़ी, भाई अहजम ने कब्रों पर पढ़ी फातेहा

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता आखिरी बार कब दिखी थी? पति और 2 बेटों की मौत पर भी नहीं आई सामने

कौन थीं स्वरूप रानी नेहरू? जिनके नाम पर है SRN अस्पताल, आखिर अब क्यों उठ रही नाम बदलने की मांग