29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyclone Biporjoy: अगले 24 घंटे में और तेज होगा बिपोरजॉय चक्रवात, यूपी के 31 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी

Cyclone Biporjoy: मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों में मानसून पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ जाएगा। इसी के साथ चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय अगले 24 घंटे में और खतरनाक रूप लेने वाला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 10 Jun 2023, 5:51 PM IST

Biporjoy cyclone intensify next 24 hours Rain in UP

Cyclone Biporjoy: मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों में मानसून पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ जाएगा। इसी के साथ चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय अगले 24 घंटे में और खतरनाक रूप लेने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में 24 घंटों के भीतर बड़ा उथल-पुथल होने वाला है। इसके असर से जहां इन दिनों लू और तेज गर्मी है। वहीं राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय के कारण उत्तर प्रदेश के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इसके अलावा मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण दिनांक धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: देर आया, दुरुस्त आया मानसून! अब यूपी में 5 दिन धूलभरी आंधी और बारिश का आया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय के तेज होकर पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने से बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इलाहाबाद, हरदोई, सीतापुर, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग