प्रयागराज

UP assembly elections 2022: गुलशन यादव की लोकप्रियता देख क्यों घबरा गए राजा भैया, दोनों बेटे करने लगे चुनाव प्रचार, कह दी बड़ी बात

प्रतापगढ़ कुंडा विधानसभा सीट पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी है। जन सत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पहली बार उम्मीदवार उतार दिया है। समाजवादी पार्टी ने कुंडा से राजा भैया के खिलाफ गुलशन यादव को टिकट दिया है। कुंडा विधानसभा में गुलशन यादव का वर्चस्व देखकर कहीं न कहीं राजा भैया घबरा सा गए हैं। अब रहा भैया अपने चुनाव प्रचार के लिए दोनों बेटे कुवंर शिवराज प्रताप सिंह और छोटे बेटे कुंवर बृजराज प्रताप सिंह को उतार दिया है।

3 min read
UP assembly elections 2022: गुलशन यादव की लोकप्रियता देख क्यों घबरा गए राजा भैया, दोनों बेटे करने लगे पिता के लिए चुनाव प्रचार, जीत को लेकर कह दी बड़ी बात

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। यूपी के 75 विधानसभा सीट पर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत झोंक दी हैं। लेकिन प्रतापगढ़ कुंडा विधानसभा सीट पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी है। जन सत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पहली बार उम्मीदवार उतार दिया है।

समाजवादी पार्टी ने कुंडा से राजा भैया के खिलाफ गुलशन यादव को टिकट दिया है। कुंडा विधानसभा में गुलशन यादव का वर्चस्व देखकर कहीं न कहीं राजा भैया घबरा सा गए हैं। अब रहा भैया अपने चुनाव प्रचार के लिए दोनों बेटे कुवंर शिवराज प्रताप सिंह और छोटे बेटे कुंवर बृजराज प्रताप सिंह को उतार दिया है। दोनों बेटे कुंडा विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच जाकर पिता के लिए वोट मांग रहे हैं। जनता के बीच पहुंचे दोनों बेटों ने मीडिया से बात करते हुए यह साफ कह दिया कि डेढ़ लाख फिर से पार होगा और जीत का सेहरा पिता जी के सिर पर बंधेगा।

बेटों ने कर दी बड़ी घोषणा

कुंडा विधानसभा क्षेत्र में पिता राजा भैया के लिए चुनाव प्रचार में निकले छोटे बेटे बृजराज प्रताप सिंह और बड़े शिवराज प्रताप सिंह तेजी के साथ राजनीतिक समझ रख ली है। मीडिया के सामने अपनी बात बड़ी ही बेबाकी से रखना शुरू कर दिया है। बड़े बेटे शिवराज प्रताप सिंह ने कहा कि कुंडा की जाता पिता जी के साथ है और आप सभी दम पर यह चुनाव है। तो वहीं छोटे राजा बृजराज सिंह ने कहा कि हर बार का रिकॉर्ड टूटने वाला है पिता जी इस पर डेढ़ लाख पर मत से जीतने वाले हैं।

गुलशन यादव की बढ़ी लोकप्रियता

यूपी विधानसभा चुनाव में बाहुबली चुनावी मैदान में न उतरे तो ऐसा हो नहीं सकता है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने यूपी में कैंडिडेट लगभग फाइनल ही कर दिया है। इसी क्रम में कुंडा विधानसभा पर सबकी नजरें टिकी है। इस सीट पर दो दोस्त अब एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए हैं। खटास ऐसी आई की राजा भैया के खिलाफ गुलशन भैया चुनावी मैदान में भी उतर गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान दोनों भैया एक दूसरे पर जमकर निशाना साधते नजर आते हैं। राजा भैया का अब सीधा टक्कर समाजवादी प्रत्याशी गुलशन यादव से है। लेकिन कुंडा विधानसभा क्षेत्र में लगातार गुलशन यादव की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। जिसको देखकर राजा भैया मुश्किल में दिखने लगे हैं।

कुंडा में है राजा का वर्चस्व

बाहुबली राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह का नाम से फेमस राजा भैया फिर से कुंडा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन कब उनको टक्कर देने के लिए उनका ही करीबी दोस्त मैदान में कूद गया है। कुंडा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने गुलशन यादव को राजा भैया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। गुलशन यादव क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ प्रकार कर रहे है और राजा खिलाफ जमकर बयान बाजी भी करते नजर आ रहे है।

1993 में पहली बार राजा भैया ने लड़ा था चुनाव

प्रतापगढ़ कुंडा में लगातार छह बार विधायक रहे राजा भैया पर अब उनके करीबी दोस्त रहे गुलशन यादव ने गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जब 1993 में राजा भैया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी, तब गुलशन यादव का नाम भी प्रमुखता से सामने आता था। उन्होंने ने ही राजा के चुनावी जंग को जीत में ही दर्ज कराया था। ऐसे कई आपराधिक मामले हुए और उसमें सबसे पहले गुलशन यादव का नाम सामने आया। फिर चाहे वो पोटा के गवाह को मारने का मामला हो या फिर जियाउल हक हत्याकांड। इसके बाद किसी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं और देखते ही देखते दोनों की राह अलग हो गई। अब एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए।

राजा को चुनौती देने उतरे मैदान पर

कुंडा विधानसभा में राजा का वर्चस्व लगातार कायम है। लेकिन 20 साल बाद समाजवादी पार्टी ने राजा के खिलाफ पार्टी से प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। सपा से गुलशन यादव है तो वहीं भाजपा ने सिंधुजा मिश्रा को टिकट दिया है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कुंडा विधानसभा में उलटफेर हो सकता है। अब 10 मार्च का है सबको इंतजार।

Published on:
06 Feb 2022 05:25 pm
Also Read
View All