प्रयागराज

Atiq Ahmad Murder: बेटे असद के जनाजे में शामिल नहीं हुई शाइस्ता, क्या पति अतीक की मौत पर सरेंडर करेंगी?

Atiq Ahmad Murder: अतीक और अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2023, 12:26 AM IST
Will Shaista parveen surrender on Atiq death
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन

प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस की टीमें अतीक अहमद और उसके भाई को मेडिकल के लिए लेकर अस्पताल जा रही थी। ये घटना मेडिकल कॉलेज के पास हुई है।

मौके पर सुने गए धार्मिक नारे
ये हमला जिस वक्त हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। मौके पर धार्मिक नारे सुने गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन सरेंडर कर सकती हैं।

बता दें, चकिया में असद के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया है। बिना अतीक और शाइस्ता के ही असद को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बेटे असद के जनाजा में भी वो शामिल नहीं हो पाई थी। क्या पति अतीक की मौत के बाद शाइस्ता सरेंडर कर सकती हैं?

असद के ऊपर पांच लाख रुपए का था इनाम
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम को UP STF की टीम ने 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में मार गिराया था। दोनों उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी थे, इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था।

Updated on:
16 Apr 2023, 12:26 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट