28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atiq Ahmad Murder: क्या इस बयान के कारण अशरफ की हुई हत्या, सुबह ही जताई थी मौत की आशंका

Atiq Murder: प्रयागराज में आज अतीक और असरफ को गोली मार कर हत्या कर दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 15 Apr 2023, 11:21 PM IST

dsbmvd_.jpg

माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को आज प्रयागराज में गोली मार हत्या कर दी गई है। पुलिस आज यानी शनिवार की रात लगभग 9 बजे कसारी मसारी जंगल ले गई है। पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर दो पिस्टल और 5 विदेशी मैग्जीन बरामद की है।

आज धूमनगंज थाने में 12 घंटे तक की थी पूछताछ
आज ही पुलिस ने अशरफ से धूमनगंज थाने में 12 घंटे तक पूछताछ की थी। जिसमें अशरफ ने कई राज खोले थे। अशरफ ने पूछताछ में बताया थी कि 2 हफ्ते के अंदर मुझे मार दिया जाएगा। हालांकि, किसी अधिकारी ने उससे यह बात कही थी कि तुम्हें वापस बरेली जेल बुलाकर मार दिया जाएगा।

आज पुलिस पूछताछ में अशरफ से पूछा गया था कि अतीक ने किस नेता को तुम्हारे पास मिलने के लिए जेल भेजा था? इसपर अशरफ ने कहा था कि आप लोगों को बहुत अच्छे से पता है कि वह नेता कौन है। अब मैं अपने मुंह से नाम नहीं बताने वाला, क्योंकि हम राजनीति करने वाले परिवार से हैं और तुम लोगों ने उस राजनीति को भी खत्म कर दिया।


क्या इसी बयान के बाद आज शाम को अतीक और अशरफ को गोली मार हत्या कर दी गई है। बता दें, इससे पहले UP STF ने अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर किया था। शनिवार को अतीक के बेटे असद और उसके साथ एनकाउंटर में मारे गए शूटर मोहम्मद गुलाम का अंतिम संस्कार किया गया। रविवार शाम को अतीक और अशरफ के मारे जाने की खबर आई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग