पुणे

‘संबंध बना लो, सारे दोष दूर कर दूंगा,’ शरीर में दैवीय शक्तियों का दिलाता था भरोसा, समाज के डर से चुप रहती महिलाएं

Pune baba case: पुणे के शिवदत्ता आश्रम के संचालक नवनाथ गवळी पर एक महिला ने आस्था के नाम पर दुष्कर्म और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी बाबा अब भी फरार है।

2 min read
Apr 02, 2026

Pune baba case: महाराष्ट्र के पुणे जिले से आस्था के नाम पर खिलवाड़ और शोषण का एक और काला अध्याय सामने आया है। यहां के शिवदत्ता आश्रम के संचालक नवनाथ गवळी नाम के बाबा पर एक 34 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि बाबा ने उसकी धार्मिक आस्था का नाजायज फायदा उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। खेड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी बाबा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला मई 2025 से अपने परिवार के साथ नियमित रूप से आश्रम में दर्शन के लिए जा रही थी। घटना की शुरुआत 17 जुलाई 2025 की सुबह हुई, जब महिला आश्रम में जप कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान नवनाथ गवळी उसके पास आया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अंधविश्वास का सहारा लिया और कहा कि "शरीर के दोष दूर करने के लिए शारीरिक संबंध बनाना अनिवार्य है।" इसी तरह की बातों में उलझाकर वह लगातार महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।

ये भी पढ़ें

अशोक खरात की बेटी भी निकली करोड़पति! 1.20 करोड़ कैश, आलीशान फ्लैट की है मालकिन

डर के कारण चुप थी पीड़िता

शुरुआत में महिला ने लोक-लाज और परिवार के डर से केवल छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह लगातार फोन कर महिला को परेशान करने लगा। आरोपी के बढ़ते दबाव और धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस को पूरी सच्चाई बताई, जिसके बाद मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गईं।

आश्रम का 'खतरनाक' खेल

पुलिस जांच में आश्रम के भीतर चल रहे एक डरावने पैटर्न का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आश्रम में आने वाली महिलाओं को यह विश्वास दिलाया जाता था कि उनके भीतर कोई दैवीय शक्ति या देवी का वास हो रहा है। इस झूठे दावे के जरिए पहले उनका भरोसा जीता जाता था और फिर 'दोष निवारण' के नाम पर उनके साथ गलत काम किया जाता था।

आरोपी फरार, परिवार पर दबाव

मामला दर्ज होने और कोर्ट में सुनवाई शुरू होने के बावजूद आरोपी नवनाथ गवळी अभी तक किसी भी तारीख पर अदालत में पेश नहीं हुआ है। पुलिस की पकड़ से दूर होने के कारण पीड़ित परिवार इस समय भारी दबाव और डर के साये में जी रहा है। हालांकि, खेड पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें

डर्टी बाबा अशोक खरात के बंगले पर एसआईटी का छापा, बेटे को हिरासत में लिया, पत्नी फरार

Also Read
View All

अगली खबर