1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डर्टी बाबा अशोक खरात के बंगले पर एसआईटी का छापा, बेटे को हिरासत में लिया, पत्नी फरार

Ashok Kharat Wife Action: नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, एसआईटी ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन जमीन से जुड़े मामले में आरोपी उसकी पत्नी फरार हो गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 01, 2026

Ashok Kharat wife son action

पाखंडी अशोक खरात की पत्नी फरार, बेटा हिरासत में

नासिक के चर्चित ढोंगी बाबा अशोक खरात की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बलात्कार और ठगी के गंभीर आरोपों में घिरे खरात की पुलिस कस्टडी आज (1 अप्रैल) खत्म हो रही है, जिसके चलते उसे आज दोबारा नासिक जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसआईटी (SIT) आज फिर कोर्ट से उसकी हिरासत बढ़ाने की मांग करेगी। क्योंकि उसके खिलाफ लगातार नई-नई शिकायतें सामने आ रही हैं। इस बीच एसआईटी ने मंगलवार रात अशोक खरात के घर पर दबिश दी।    

अशोक खरात की पत्नी फरार, बेटा हिरासत में

स्वयंभू बाबा अशोक खरात को कोर्ट में पेश करने से पहले मंगलवार की रात नासिक में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की। शिरडी में जमीन धोखाधड़ी के एक नए मामले में अशोक खरात के साथ उसकी पत्नी कल्पना खरात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जब एसआईटी की टीम उसे गिरफ्तार करने खरात के निवास 'तृप्तबाला' बंगले पर पहुंची, तो पुलिस के आने की भनक लगते ही कल्पना खरात वहां से फरार हो गई। हालांकि, पुलिस ने घर से खरात के बेटे हर्षवर्धन खरात को हिरासत में ले लिया है। हर्षवर्धन से महाराष्ट्र पुलिस अकादमी (MPA) में करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई है।

शिरडी में 4 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप

ताजा मामला शिरडी के एक किसान रावसाहेब गोंदकर की शिकायत पर दर्ज हुआ है। आरोप है कि खरात और उसकी पत्नी ने जालसाजी कर किसान की 4 एकड़ जमीन हड़प ली। इस मामले में पुलिस ने दो अन्य सहयोगियों, अरविंद बावके और किरण सोनवणे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब फरार कल्पना खरात की तलाश में पुणे और नासिक के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

SIT की जांच में बड़े खुलासे

नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में खरात के खिलाफ कम से कम 10 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें से आठ यौन उत्पीड़न और दो धोखाधड़ी से संबंधित हैं। उस पर नरबलि और पशुबलि के भी आरोप लगे हैं। वहीं, एसआईटी को फोन पर उसके खिलाफ 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं। खरात के आर्थिक लेन-देन को संभालने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से भी पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि नासिक के पड़ोसी जिले अहिल्यानगर में पुलिस ने मंगलवार को खरात की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ एक जमीन मालिक से 4 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिरडी के मंदिर नगर में पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों अरविंद और किरण को गिरफ्तार किया है। हालांकि, खरात की पत्नी कल्पना फरार है और उसकी तलाश जारी है। एक बिचौलिया भी इस मामले में वांछित हैं।