पुणे

पुणे में बिश्नोई गैंग की एंट्री? महिला कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी, दुबई में बैठे पति को भी धमकी

Lawrence Bishnoi Gang Pune Extortion: पिंपरी-चिंचवड़ के वाकड़ में महिला बिजनेसमैन और उनके दुबई स्थित पति से बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने वीपीएन (VPN) और इंटरनेशनल कॉल एंगल से जांच शुरू की; पुणे में व्यापारियों में खौफ।
2 min read
Jun 27, 2026
Lawrence Bishnoi Gang Pune Extortion
महिला कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी

Lawrence Bishnoi Gang:महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे बनकर बिजनेसमैन और उद्यमियों को जबरन वसूली (Extortion) के लिए धमकाने के कई मामले सामने आए हैं। ताजा मामले में पिंपरी-चिंचवड़ के वाकड़ इलाके की एक महिला उद्यमी और दुबई में रह रहे उनके पति से वॉट्सऐप कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसा न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पिंपरी-चिंचवड़ के वाकड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, 34 साल की पीड़ित महिला वाकड़ के पार्क स्ट्रीट इलाके में रहती है और क्लाउड किचन का बिजनेस चलाती है।

'आरज़ू बिश्नोई' बनकर आया इंटरनेशनल कॉल

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार को उनके मोबाइल पर एक विदेशी (International) नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम 'आरज़ू बिश्नोई' बताया और दावा किया कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी सहयोगी है। आरोपी ने महिला से सीधे 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। जब महिला ने असमर्थता जताई, तो उसने पूरे परिवार को जान से मारने की खौफनाक धमकी दी। इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब उसी विदेशी नंबर से महिला के पति को भी फोन किया गया, जो इस समय दुबई में हैं। उनसे भी इसी अंदाज में 5 करोड़ रुपए की मांग की गई।

वाकड़ पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कड़लग ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को तकनीकी तफ्तीश में शक है कि आरोपियों ने अपनी पहचान और लोकेशन छुपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल कर ये इंटरनेशनल कॉल किए थे।

गौरतलब है कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में बिश्नोई गैंग की कथित सक्रियता के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 16 मई को पुनावले स्थित एजे फर्नीचर मॉल पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जांच में दावा किया गया कि यह हमला सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी बिश्नोई गैंग से जुड़े कुलदीप उर्फ कशिश के इशारे पर कराया गया था। पुलिस के अनुसार, मॉल मालिक से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी और इनकार करने पर फायरिंग की गई। इस साजिश में गैंग के सदस्य शुभम लोनकर का नाम भी सामने आया था। वहीं, इसी साल जनवरी में पिंपरी के कारोबारी और फिल्म फाइनेंसर सनी नाना वाघचौरे को भी शुभम लोनकर के नाम से अंतरराष्ट्रीय कॉल कर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इसके अलावा, दिघी पुलिस थाने में 'वीर फर्नीचर' के मालिक ने भी इसी तरह की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Published on:
27 Jun 2026 03:35 pm
Also Read
View All
TET पेपर लीक मामला: पुलिस के हत्थे चढ़े मुख्य आरोपी, पहली तस्वीरें आईं सामने; नेटवर्क खंगालने में जुटी मुंबई-ठाणे पुलिस

‘परिवार को सच बताने से आसान लगा केतन को मारना’, पुणे मर्डर केस में सिया का चौंकाने वाला कबूलनामा

लोहगढ़ मर्डर केस में ‘क्रिकेट कनेक्शन’, मैच के दौरान पहली बार मिले थे भाई साहिल और आरोपी प्रेमी; सिया के भाई ने किए नए खुलासे

केतन मर्डर केस: सबूत मिटाने को डिलीट की मोबाइल चैट्स, फॉरेंसिक लैब पहुंचे फोन; बाली ट्रिप रोकने के लिए चुराया था पासपोर्ट

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा, सिया गोयल के भाई ने कहा – ‘अगर उसे शादी नहीं करनी थी तो बता देना चाहिए था’