पुणे

Pune News: पुणे में स्कूली लड़के का यौन उत्पीड़न, पूर्व हेडमास्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज; जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के पुणे में एक स्कूली छात्र के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक पूर्व हेड मास्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हडकंप मच गया है।
less than 1 minute read
Oct 01, 2022
woman_slits__child_throat_in_ghaziabad.jpg
स्कूली लड़के का यौन उत्पीड़न

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे के वानवडी इलाके में एक नाबालिग स्कूली छात्र के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप एक पूर्व हेड मास्टर पर लगा है। पुलिस के इस केस को लेकर कुल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संबंधित आरोपी पीड़ित बच्चे के माता-पिता को भी जानता है।

पुणे के वानवडी के एक स्कूल के पूर्व हेड मास्टर के खिलाफ एक नाबालिग स्कूली लड़के का यौन उत्पीड़न करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित आरोपी पीड़िता के माता-पिता का परिचित हैं। पुलिस में दी गई शिकायत में कहा गया है कि पूर्व हेड मास्टर जब लड़के के घर गया तो उसने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की।

वहीं इस पूरे मामले में पूर्व हेड मास्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर पुणे और मुंबई के दो धर्मगुरुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता मारुति साहेबराव भापकर (52) ने हडपसर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी शिकायत उनसे बच्चे के माता-पिता ने की थी।

संबंधित आरोपी बच्चे के माता-पिता को जानते हैं। वह लड़के के घर गए हुए थे। इसी समय बच्चे के माता-पिता घर पर थे। उनसे बातचीत के बाद पूर्व हेड मास्टर लड़के के कमरे में गए और अश्लील हरकत की। जिसके बाद लड़के ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके तत्काल बाद लड़के के माता-पिता आरोपी के पास गए और पूरी चीज के बारे में पूछा। जिसके बाद आरोपी पूर्व हेड मास्टर भड़क गया और उसनें कहा कि मैं किसी से नहीं डरता। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
01 Oct 2022 02:02 pm