Satara Petrol Pump: महाराष्ट्र के सतारा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि जिले के आलजापुर में स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ लूटपाट की गई है। यह पूरी घटना रात 10.30 बजे हुई है। लुटेरे कर्मचारी से 30 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए हैं। कार में सवार होकर ये लुटेरे पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे।