पुणे

Pune News: आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला आया सामने, एक आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पूणे में एक 55 वर्षीय ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस ऑटो चालक पर आर्मी में भर्ती कराने का दिलासा दिलाकर युवाओं को ठगने का आरोप लगा है। पुणे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
less than 1 minute read
• •
Aug 11, 2022
arrest.jpg
Arrest

महाराष्ट्र के पुणे से एक ठगी का मामला सामने आ रहा है। पुणे में बेरोजगार युवाओं को आर्मी में भर्ती दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि वह एक ऑटो चालक है। उस ऑटो चालक ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर युवाओं को ठगता था। आरोपी को पकड़कर पुणे पुलिस ने पठानकोट पुलिस के हवाले कर दिया है। पठानकोट में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। उसने खुद को कर्नल बताकर सेना में भर्ती कराने के नाम पर कई युवाओं से कथित तौर पर लाखों रुपये का घपला कर चूका है। बुधवार को पुणे पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। यह भी पढ़ें: Maharashtra Viral Video: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगे के रंग में रंगा महाराष्ट्र का भाटसा बांध, देखें वीडियो

बता दें कि पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी संजय सावंत को पुणे पुलिस की अपराध शाखा और सैन्य खुफिया (एमआई) के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे पंजाब में पठानकोट पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां उसके खिलाफ धोखाधड़ी का एक केस दर्ज है।

अधिकारी ने आगे कहा कि संजय सावंत ने 30 साल तक पुणे के देहू रोड स्थित केंद्रीय आयुध डिपो (सीओडी) में बतौर मजदूर काम किया था। इसके बाद संजय ऑटो चलाने लगा। पठानकोट में उसके खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। पठानकोट पुलिस की एक टीम संजय को गिरफ्तार करने के लिए पुणे भी आई थी। पुणे में भी उसने कई युवाओं को ठगा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Updated on:
11 Aug 2022 05:37 pm
Published on:
11 Aug 2022 05:34 pm
Also Read
View All
Pune News: पुणे में छात्रों के आंदोलन के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, MPSC सचिव महेंद्र हरपालकर का तबादला

प्रदीप पूर्णेकर की हत्या से पहले क्या हुआ था उस कमरे में? बेटे राम के बयान से सामने आया नया घटनाक्रम

Thane Murder: प्रदीप पूर्णेकर हत्या मामले में घिरीं मीनाक्षी शिंदे ने खोला मोर्चा, आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की उठाई मांग

आलंदी में 8 छात्रों की मौत के बाद ‘विनर्स एकेडमी’ पर उठे सवाल, ट्रिप को लेकर सामने आई चौंकाने वाली जानकारी; सख्त कार्रवाई की मांग

Diveagar Beach Tragedy: ‘बाबा मेरे 8 दोस्त डूब गए’, फोन पर बेटे की चीख सुन गम में डूबे माता-पिता; दोस्तों के सामने ही शिव ने तोड़ा दम