पुणे

Pune News: पुणे में एक गिरोह ने शख्स की बेरहमी से की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के पुणे में एक गिरोह ने एक शख्स की बेरहमी से पिटाई की है। इस घटना के बाद से इलाके में हडकंप मच गया है। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानिए क्या है पूरा केस-
less than 1 minute read
Oct 01, 2022
Mumbai_police.jpg
मुंबई पुलिस

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे (Pune News) में एक शख्स के साथ बेरहमी से पांच से छह लोगों ने मारपीट की। इस मारपीट में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में शख्स को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुणे के सिंहगढ़ रोड स्थित नरहे में पांच-छह लोगों के एक गिरोह ने शख्स के साथ जमकर मारपीट की जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को शक है कि हत्या वित्तीय लेनदेन के कारण हुई थी। मृतक की पहचान सुनील नलावडे (54) के रूप में हुई है। इस पूरी घटना को लेकर उसके भाई सुदाम नलावडे (57) ने सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे नरहे के अभिनव कॉलेज रोड स्थित विश्व रेजीडेंसी के पास हुई है। पुलिस के मुताबिक सुनील नलवाडे पहले लश्कर इलाके में झेरॉक्स मशीन रिपेयर का काम करता था। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अभिनव कॉलेज रोड स्थित विश्व रेजीडेंसी के पास सुनील नलावडे को कार सवार पांच-छह लोग लेकर आए।

इन लोगों ने उन्हें लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। वह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुछ साल से सुनील अकेले रह रहे थे क्योंकि उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published on:
01 Oct 2022 03:21 pm