पुणे के वानवडी के एक स्कूल के पूर्व हेड मास्टर के खिलाफ एक नाबालिग स्कूली लड़के का यौन उत्पीड़न करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित आरोपी पीड़िता के माता-पिता का परिचित हैं। पुलिस में दी गई शिकायत में कहा गया है कि पूर्व हेड मास्टर जब लड़के के घर गया तो उसने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की।