पुणे

भिवंडी कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, बीजेपी वर्कर्स ने काले झंडे दिखाकर किया सांसद का विरोध

Rahul Gandhi: भिवंडी कोर्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पेशी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस ने हालात पर काबू पाया।
less than 1 minute read
Feb 21, 2026
Rahul Gandhi appeared before court BJP workers protested against MP

Rahul Gandhi:महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पेशी के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। पेशी से पहले और बाद में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर राहुल गांधी का विरोध किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के मद्देनज़र कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया, जिसके बाद पेशी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ( Rahul gandhi ) आज आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित अदालत में पेश हुए। तय समय पर उनका काफिला भिवंडी कोर्ट परिसर पहुंचा, जहां पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अदालत के निर्देशों के अनुसार राहुल गांधी के साथ केवल उनके कुछ वकीलों को ही कोर्ट रूम के भीतर प्रवेश की अनुमति दी गई, जबकि अन्य लोगों को बाहर ही रोक दिया गया। यह मामला आरएसएस से जुड़ी कथित टिप्पणियों को लेकर दायर मानहानि याचिका से संबंधित है। सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही।

Updated on:
21 Feb 2026 11:38 am
Published on:
21 Feb 2026 11:28 am