20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम युवक पर लगा अपहरण का आरोप, लड़की ने वीडियो जारी कर खोल दी पोल…हिंदू संगठनों ने काटा था बवाल

मुस्लिम युवक पर लगा अपहरण का आरोप, लड़की ने वीडियो जारी कर खोल दी पोल...हिंदू संगठनों ने काटा था बवाल

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Imran Ansari

Feb 20, 2026

Muslim youth accused of kidnapping in Maharashtra

Maharashtra:महाराष्ट्र के पुणे में पहले एक मुस्लिम युवक पर एक लड़की के अपहरण का आरोप लगाया गया। युवक के एक विशेष धर्म से संबंध रखने के कारण इस मामले में हिंदू संगठनों के लोग भी सक्रिय हो गए। एक ओर इस घटना की खबर से लोगों में आक्रोश था और लड़की की मां अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगा रही थी। इसी बीच लड़की ने एक वीडियो जारी कर युवक पर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। युवती ने वीडियो में स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला जिले के भिगवण का है। यहां पर एक मां ने एक मुस्लिम युवक पर अपनी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि इसके पीछे हिंदू संगठनों के लोग भी थे जिन्होंने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मां अपनी बेटी के साथ सामान लेने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान युवक आया और आंखों में लाल मिर्च डालकर बेटी का अपहरण कर लिया। यह घटना जैसे ही फैली, हिंदूवादी लोगों ने इसे तूल दिया और पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ इकट्ठा होने लगी। इतना ही नहीं, उन्होंने पुणे-सोलापुर हाईवे पर टायर जलाकर जाम भी लगाया था और नारेबाजी की थी। पुलिस इस मामले में जोरों से कार्रवाई कर ही रही थी कि इसी बीच युवती का एक वीडियो सामने आया और पूरी कहानी ही बदल गई।

युवती खुद गई थी युवक के साथ

दरअसल, युवती ने जो वीडियो जारी किया, उसमें कह दिया कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह अपने मन से युवक के साथ गई है। युवती की मां ने भावुक होकर बताया कि उनकी बेटी पिछले 12 वर्षों से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। पिता के निधन के बाद उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में बच्चों की परवरिश की। मां का आरोप है कि कुछ लोग काफी समय से उनकी बेटी पर मानसिक दबाव बना रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी बेटी वापस नहीं आई तो वह कोई बड़ा कदम उठाने को मजबूर हो सकती हैं। मां के मुताबिक परिवार ने बेटी की सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए लगातार संघर्ष किया, लेकिन अब बेटी उनसे दूरी बनाकर रह रही है।