पुणे

Pune News: मटन सूप में मिला चावल, तो युवकों ने खोया आपा, वेटर की हत्या की, 3 जख्मी

Pune Crime News: पुलिस ने बताया कि पिंपले सौदागर इलाके में एक होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले 19 वर्षीय युवक की मौत दो ग्राहकों की पिटाई से हो गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2022, 3:45 PM IST
Pune mutton soup
मटन सूप को लेकर खूनी झड़प

महाराष्ट्र के पुणे (Pune News) में चौंका देने वाली वारदात हुई है। जहां खाना खाने गए दो दोस्तों ने मटन सूप में चावल मिलने पर चार वेटरों की पिटाई कर दी. इस मारपीट में एक वेटर की मौत हो गई। घटना मंगलवार (15 नवंबर) की रात पिंपले सौदागर (Pimple Saudagar) इलाके के सासुरवाड़ी होटल (Sasurwadi Hotel) में हुई।

पुलिस ने बताया कि पिंपले सौदागर इलाके में एक होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले 19 वर्षीय युवक की मौत दो ग्राहकों की पिटाई से हो गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जबकि 2 अन्य वेटर घायल हो गए। मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। यह भी पढ़े-Mumbai: दिल्ली के बाद अब मुंबई में लिव-इन में रह रही युवती की हत्या की कोशिश, प्रेमी गिरफ्तार

कथित तौर पर शराब के नशे में धुत आरोपी मटन सूप में चावल पाकर भड़क गए और फिर होटल स्टाफ से लड़ने लगे। इस दौरान कथित तौर पर कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

सहायक पुलिस निरीक्षक दिलीप पवार ने कहा कि वेटर मंगेश पोसते की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। आरोपियों में से एक की पहचान विजय वाघिरे के रूप में हुई है, जबकि दूसरे हमलावर की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।


वारदात के दिन क्या हुआ?

इस संबंध में प्रारंभिक जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सुनील तांबे ने बताया कि रात में दो दोस्त सासुरवाड़ी होटल में खाना खाने गये थे। उन्होंने मटन सूप ऑर्डर दिया। सूप में चावल के कुछ दाने मिलने पर दोनों में से एक को गुस्सा आ गया। इसी बात को लेकर उनमे और वेटर के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो मारपीट में बदल गई।

गुस्साए आरोपी ने अपनी कार से लकड़ी का डंडा लाकर वेटर के कान के पीछे सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वेटर की मौत हो गई। इस बीच होटल में मौजूद तीन अन्य वेटरों ने लड़ाई रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उनसे भी उलझ गए। पिटाई में तीनों वेटरों को मामूली चोटें आई हैं।

Published on: