29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai: दिल्ली के बाद अब मुंबई में लिव-इन में रह रही युवती की हत्या की कोशिश, प्रेमी गिरफ्तार

Mumbai crime News: दिल्ली से मिलती-जुलती वारदात मुंबई (Mumbai Crime News) में भी हुई है। यह घटना दहिसर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने अपनी प्रेमिका को पानी की टंकी से धक्का दे दिया। 18 फीट की ऊँचाई से गिरने की वजह से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 17 Nov 2022, 1:20 PM IST

Beed rape news

बीड में विधवा से हैवानियत

मुंबई से कुछ ही दूरी पर स्थित पालघर जिले (Palghar) के वसई (Vasai) में रहने वाली युवती श्रद्धा वालकर (Shraddha Walkar Murder case) की राजधानी दिल्ली में हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार, श्रद्धा वालकर की उसके प्रेमी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) ने करीब छह महीने पहले हत्या कर दी थी और शव के 35 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिए। जिसका पर्दाफाश बीते हफ्ते ही हुआ। इस नृशंस हत्याकांड से लिव इन रिलेशनशिप पर सवाल उठने लगे है।

दिल्ली से मिलती-जुलती वारदात मुंबई (Mumbai Crime News) में भी हुई है। यह घटना दहिसर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने अपनी प्रेमिका को पानी की टंकी से धक्का दे दिया। 18 फीट की ऊँचाई से गिरने की वजह से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़े-Vasai: पुलिस बनने का सपना रह गया अधूरा! दौड़ते समय 22 वर्षीय युवक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

घायल युवती का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। दरअसल समय पर इलाज मिलने के कारण युवती की जान बाल-बाल बच गई। हैरानी की बात यह है कि युवती को मारने की कोशिश करने वाला युवक कोई और नहीं बल्कि उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा प्रेमी है।

अब तक की जांच में पता चला है कि श्रद्धा की तरह ही पीड़ित युवती भी एक कॉल सेंटर में काम करती है। युवती और उसके लिव इन पार्टनर आरोपी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस बीच गुस्से में आरोपी ने युवती को धक्का दे दिया।

फिलहाल इस मामले में दहिसर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग