पुणे

आंसू, गम और राजतिलक…सुनेत्रा पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, सभी की आंखें थीं नम

Deputy CM of Maharashtra: अजित पवार के प्लेन हादसे के बाद गम और सियासी उथल-पुथल के बीच सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। भावुक माहौल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे, जहां नम आंखों के बीच उन्होंने जिम्मेदारी संभाली।

2 min read
Jan 31, 2026

Deputy CM of Maharashtra: अजित पवार के प्लेन हादसे के बाद दुख, गम और सियासी उठापटक के बीच सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है। इस दौरान आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, सबकी आंखें नम थीं और भारी मन से शपथ ग्रहण करते हुए सुनेत्रा पवार ने पार्टी की जिम्मेदारी संभाली। इस आंसू, गम और राजतिलक के समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कैबिनेट के अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन परिसर में हुई एक अहम बैठक में लिया गया। इस बैठक में वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि छगन भुजबल ने उसका समर्थन किया। खास बात यह रही कि यह अहम बैठक उसी जगह हुई, जहां कभी अजित पवार बैठा करते थे। इस दौरान विधान भवन में सुनेत्रा पवार के साथ उनके बेटे जय पवार भी मौजूद थे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोक भवन पहुंचे थे।

इस फैसले से नाराज शरद पवार

सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम पद का शपत लेने के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में इतना साफ हो गया कि अतिज पवार के जाने से कुछ बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। इसके साथ ही एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार के एक बयान की चर्चा जोरों से हो रही है। दरअसल, बारामती में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी अलग है इसलिए इस बारे में उनसे कोई राय नहीं ली गई है। उन्होंने कहा था कि उनके शपत ग्रहण के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें

सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने के पीछे बड़ा खेल! महायुति के फैसले से सदमे में शरद पवार…जानिए पूरा गणित

Also Read
View All

अगली खबर