TCS Nashik Case: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कंपनी में 6 साल काम कर चुकी महिला के बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कंपनी के अंदर चल रहे पैटर्न के बारे में बताया है।
TCS Nashik Case: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को लेकर चल रहे मुद्दे ने और तूल पकड़ लिया है। पहले से चल रही जांच के बीच टीसीएस में 6 साल काम कर चुकी महिला ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कंपनी के अंदर तल रही साजिश का पर्दाफाश किया है। उनका कहना है कि ऑफिस में एक पैटर्न चल रहा है, जिसमें युवा लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उन्हें ऑफिस की मेन बिल्डिंग से अलग छत पर बने एक हिस्से में अकेले काम करने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, जब वह नीचे आती थी तो उनसे उनका फोन और बैग ले लिया जाता था। ऐसा करने पर वह खुदको बहुत असहज और अलग महसूस होता था।
पीड़िता ने बताया कि कंपनी में 20 से 25 साल की लड़कियों को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा था। उनका कहना है कि आरोपियों को लगता था कि इस उम्र की लड़कियों को आसानी से फंसाया या डराया जा सकता है। कई लड़कियों के साथ मानसिक तौर पर गलत व्यवहार किया जा रहा था और उन्हें धीरे-धीरे अपने तरीके से सोचने के लिए मजबूर किया जा रहा था। जब कोई महिला शिकायत करने HR के पास जाती थी, तो वहां भी उसे कोई मदद नहीं मिलती थी। उन्होंने आगे कहा, "भगवान का शुक्र है कि मैं बच गई, वरना आज मेरे साथ भी यही होता।"
बातचीत के दौरान और भी हैरान करने वाली बातें बताईं। उनके अनुसार कुछ लोग महिलाओं और बाकी कर्मचारियों पर धर्म बदलने का दबाव डालते थे। यहां तक कहा जाता था कि “हिंदू लड़कियों से दोस्ती करो, उनसे शादी करो और उन्हें धर्म बदलने के लिए कहो।” कुछ मामलों में पैसे देने का लालच भी दिया जाता था। बताया जा रहा है कि ये सब कई सालों से चल रहा था।
इस पूरे मामले में नासिक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरवरी 2022 से मार्च 2026 के बीच 9 शिकायतें मिली थीं, जिनके आधार पर कार्रवाई की गई। अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें HR मैनेजर भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने महिलाओं के साथ गलत हरकतें कीं और साथ ही उन्हें डराया-धमकाया भी गया। वहीं एक महिला कर्मचारी अभी भी लापता बताई जा रही है, जिससे मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।
जांच में पता चला कि एक आरोपी ने शादी का झूठा वादा करके एक महिला कर्मचारी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वहीं दूसरी महिलाओं ने भी शिकायत की कि उनके साथ गलत तरीके से छूना, उनके शरीर और निजी जीवन पर अश्लील टिप्पणियां की गई। जब उन्होंने इसकी शिकायत की, तो उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।
इस मामले में HR मैनेजर पर भी बड़े आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार वह पहले महिलाओं से दोस्ती करती थीं और उनका भरोसा जीत लेती थीं। उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें धार्मिक चीजों में शामिल करने की कोशिश की जाती थी। अगर कोई महिला शिकायत करती थी, तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। इससे महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ था।
मामले के सामने आने के बाद पीड़िता का परिवार गहरे सदमे में है और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। वहीं कंपनी ने नासिक ऑफिस के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए हैं। TCS ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कंपनी की उत्पीड़न के खिलाफ सख्त “Zero Tolerance Policy” है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया। कंपन के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इसे बहुत चिंताजनक बताया। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि वह पुलिस और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।