रायबरेली

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले धीरेंद्र शास्त्री ने 328 लोगों का कराया धर्मांतरण

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए आरोप कहा '' इस्लाम के विरुद्ध है और उसके खिलाफ रचते है साजिश
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jan 2023, 1:20 PM IST
सरकार ने साधी चुपी: मौलवी
सरकार ने साधी चुपी: मौलवी

अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर इस्लाम के खिलाफ, साजिश रचने का आरोप लगाया और धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शास्त्री अपने बयानों से सांप्रदायिक तनाव फैला रहे हैं और इस्लाम का मजाक उड़ा रहे हैं।

328 लोगों का किया धर्मांतरण : मौलवी

मौलवी ने कहा कि शास्त्री ने अब तक 328 पुरुषों और महिलाओं का धर्मांतरण किया है। उन्होंने खुले तौर पर युवाओं को मुस्लिम लड़कियों को प्रपोज करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

सरकार ने साधी चुपी: मौलवी

उन्होंने कहा कि अगर कोई मुस्लिम मौलवी धर्मांतरण को बढ़ावा देता पाया गया तो वह सलाखों के पीछे पहुंच जाएगा, लेकिन सरकार ने शास्त्री की बातों और गतिविधियों पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।

अखिल भारतीय मुस्लिम जमात की तरफ से होगी कार्रवाई

अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मुस्लिम जमात अदालत का रुख करेगी।

Updated on:
27 Jan 2023, 1:20 PM IST
Published on: