रायबरेली

रायबरेली में कंधे में पिता को उपचार के लिए ले जाने का मामला: डीएम ने सीएमएस से मांगा का जवाब

Raebareli District Hospital: रायबरेली जिला अस्पताल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बेटा अपने पिता को पीठ में लाद कर इलाज करने के लिए ले जा रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीएम सख्त कदम उठाया है।
2 min read
पीठ पर लादकर ले जा रहा पुत्र, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Video of man carrying his father on his back for treatment goes viral: रायबरेली में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटा अपने पिता को कंधे में लाद कर उपचार के लिए ले जा रहा है। उसके पिताजी टीवी पेशेंट हैं। डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट कराने को कहा था। जिससे कि इलाज हो सके। वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी में सीएमएस से जवाब-तलब किया है। दूसरी तरफ सीएमएस ने कहा कि उनके यहां पर्याप्त मात्रा में स्ट्रक्चर और व्हीलचेयर मजबूत उपलब्ध हैं। आधार कार्ड देखकर कोई भी इसकी सुविधा ले सकता है, फिर भी उन्होंने जांच करने की बात कही है। इसके पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक मरीज का इलाज जमीन पर उपचार किया जा रहा था। मामला जिला अस्पताल का है। ‌ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी सख्त हैं। स्वास्थ्य मंत्री भी अधिकारियों को मरीज के साथ अच्छा व्यवहार और उपचार को लेकर निर्देश देते रहते हैं।‌

महाराजगंज क्षेत्र से आया था उपचार करने के लिए

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के जिला अस्पताल में महाराजगंज के सोथी निवासी शिव प्रसाद की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनका बेटा अपने पिता शिव प्रसाद को लेकर क्षय रोग विभाग में डॉक्टर को दिखाने आया था। क्षय रोग विभाग के डॉक्टर ने ब्लड जांच कराने के लिए कहा।

ब्लड बैंक जांच कराने के लिए जा रहा था बेटा

शिवप्रसाद चलने में असमर्थ है। इसलिए बेटा कंधे में ही लादकर ले जाने लगा, जिसका वीडियो सामने आया है। क्षय रोग विभाग से ब्लड बैंक की दूरी उसने पिता को कंधे में लादकर पूरी की। जब वह पिता को लेकर जा रहा था, उसी समय लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है।

डीएम के निर्देश के बाद क्या कहते हैं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक?

वायरल वीडियो को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लिया और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से संबंध में जवाब मांगा है। सीएमएस डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार ने इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्य गेट के पास स्ट्रेचर और व्हीलचेयर का स्टोर रूम बना है, जहां से कोई भी तिमारदार आधार कार्ड जमा करके स्ट्रेचर या व्हीलचेयर ले सकता है, जिसे स्वास्थ्य कर्मी लेकर जाता है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
12 May 2026 01:25 pm
Published on:
12 May 2026 12:59 pm